फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   BJP workers staged a protest against the Congress and SP.

Ballia News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस-सपा के खिलाफ किया प्रदर्शन

Sat, 25 Jul 2026 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
BJP workers staged a protest against the Congress and SP.
बांसडीह कस्बा में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष
बांसडीह। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और सपा पर ओछी राजनीति करने का आरोप लगाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आंदोलन के बहाने अमर्यादित टिप्पणी का भी विरोध किया।
विज्ञापन

भाजपा नेता प्रतुल कुमार ओझा के नेतृत्व में चौराहा स्थित दुर्गा मंदिर के सामने कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का प्रतीकात्मक पोस्टर जलाया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने “राहुल गांधी शर्म करो, अखिलेश यादव शर्म करो” के नारे लगाए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और सपा दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन का उपयोग कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका उद्देश्य छात्र आंदोलन के बहाने देश और प्रदेश में हिंसा फैलाना है। भाजपा नेता प्रतुल कुमार ओझा ने कहा कि सरकार नीट मामले पर संसद में बहस को तैयार है। लेकिन विपक्ष गलत प्रचार और अफवाह फैलाकर सरकार की छवि धूमिल करना चाहता है। भाजपा कार्यकर्ता आम जनता को विपक्ष की चाल से अवगत कराएंगे। इस मौके पर मूनजी गोंड, तेजबहादुर रावत, शिवम गुप्ता, राज तिवारी, राजेश प्रजापति, अरुण पांडेय, मनीष गोंड, विजय रावत शनि राजभर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed