फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   BJP workers protest at police station against of inspector for assault in ballia

बलिया: दरोगा पर मारपीट का आरोप, थाने में धरने पर बैठे भाजपा कार्यकर्ता

Mon, 19 Jul 2021 04:03 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 19 Jul 2021 04:03 PM IST
सार

मामला रेवती थाने का है। भाजपाई आरोपी पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
BJP workers protest at police station against of inspector for assault in ballia
थाने में धरने पर बैठे भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया जिले के रेवती थाने में तैनात नायब दरोगा पर मारपीट और अभद्रता का आरोप लगाकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने में धरने दिया। नगर पंचायत चेयरमैन कनक पाण्डेय, जिला पंचायत सदस्य विनय मिश्रा, व्यापार मंडल रेवती के अध्यक्ष वीरेन्द्र गुप्ता के साथ सैकड़ों लोग थाना परिसर पहुंच गए थे और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।

विज्ञापन


भाजपा कार्यकर्ता एवं व्यापारी राजेश गुप्ता रविवार रात को परिवार के साथ बैरिया की ओर से घर लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि इस दौरान कई लोग उनका पीछा कर रहे थे। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। लक्ष्मीपुर-मूनछपरा के बीच पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


राजेश गुप्ता का आरोप है कि समोवार सुबह वह तहरीर देने के लिए थान पहुंचे तो थाने में तैनात एक नायब ने उनके साथ अभद्रता की। साथ ही मारपीट भी की। इसकी जानकारी मिलते ही भाजपा नेता नगर पंचायत चेयरमैन कनक पांडेय, जिला पंचायत सदस्य निय मिश्रा, व्यापार मंडल के अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता थाने पर पहुंच गए। पुलिस विभाग के खिलाफ धरने पर बैठ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपाई थाने में अभद्रता करने वाले पुलिसकर्मियों को तत्काल यहां से हटाने की मांग कर रहे हैं। उधर थाने पहुंचे सीओ बैरिया राजेश कुमार तिवारी ने कहा कि जांच के बाद मामले में कार्रावई होगी। धरना देने वाले अभी भी थाने पर जमे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed