फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   UP BJP President Swatantra Dev Singh statement said PM Modi has decided date of war with China and Pakistan

यूपी भाजपा अध्यक्ष का बड़ा बयान, बोले- पीएम मोदी ने तय कर ली तारीख, कब होगा चीन और पाकिस्तान से युद्ध

Mon, 26 Oct 2020 12:32 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Mon, 26 Oct 2020 12:32 PM IST
विज्ञापन
UP BJP President Swatantra Dev Singh statement said PM Modi has decided date of war with China and Pakistan
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का एक बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन और पाकिस्तान से युद्ध कब होगा, उसकी तारीख तय कर ली है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह यह कहते हुए नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

उनका यह वीडियो तब बना है जब वह बलिया के सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के एक गांव में श्रीकृष्ण कृपा धाम के भूमि पूजन समारोह में शामिल होने आए थे। भाजपा नेता ने अपने दावे को अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण प्रारंभ होने और ज्म्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त किए जाने से संबद्ध किया है।
विज्ञापन



वो कहते नजर आ रहे हैं कि राम मंदिर और अनुच्छेद 370 पर निर्णय की तरह ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तय कर दिया है कि पाकिस्तान और चीन से युद्ध कब होना है। उसकी तिथि तय है कि कब क्या होना है। स्वतंत्र देव सिंह ने गत 23 अक्तूबर को बलिया जिले के सिकंदरपुर में भाजपा विधायक संजय यादव के आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की थी। भाजपा विधायक संजय यादव ने रविवार को यह वीडियो जारी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वतंत्र देव सिंह ने अपने संबोधन में समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस के नेताओं की तुलना आतंकवादियों से की। इस संदर्भ में जब भाजपा के क्षेत्रीय सांसद रवींद्र कुशवाहा से पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ाने के लिए ऐसा कहा है।

जौनपुर में सपा-बसपा पर बोला था हमला :
जौनपुर जिले की मल्हनी सीट पर उपचुनाव के एक रैली के संबोधन में उन्होंने कहा कि पंद्रह वर्षों तक सपा-बसपा की सरकारों में केवल गुंडागर्दी होती थी। गरीब, बेसहारा लोगों का उत्पीड़न चरम पर था। अब योगी राज में उन गुंडों की संपत्ति पर बुलडोजर चल रहा है। पीएम मोदी और सीएम योगी को देश-प्रदेश का सबसे ईमानदार नेता बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देश-प्रदेश सुरक्षित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed