फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   BJP's Lok Jagaran Yatra in support of CAA

सीएए के समर्थन में भाजपा द्वारा निकाला गया लोक जागरण यात्रा

Mon, 13 Jan 2020 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
BJP's Lok Jagaran Yatra in support of CAA
बेल्थरारोड में नागरिकता संशोधन कानून जागरूकता रैली में शामिल विधायक धनंजय कनौजिया व अन्य लोग। - फोटो : BALLIA
बलिया। नागरिक संशोधन अधिनियम 2019 के समर्थन में सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू की अध्यक्षता तथा लोक जागरण मंच के तत्वाधान में लोक जागरण यात्रा नगर के रामलीला मैदान से निकाली गई। इस दौरान लोगों के अंदर काफी जोश देखने को मिला। यात्रा में वंदे मातरम, भारत माता की जय, तुम पंशवाद (जातिवाद) को तोड़ोगे, हम राष्ट्रवाद को जोड़ेंगे, आईएम सीएए सपोर्ट आदि नारे तथा स्लोगन लिखे तख्तियां हाथ में लेकर चल रहे थे। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर जुलूस के साथ भारी मात्रा में फोर्स चल रही थी। इसके अलावा जगह-जगह भारी मात्रा में महिला व पुरुष पुलिस मौजूद रही।
विज्ञापन

रामलीला मैदान में लोक जागरण यात्रा निकलने से पूर्व राष्ट्रगान व तत्पश्चात झंडे को एक कार्यकर्ता को दिया गया, जो तिरंगे को लेकर जुलूस में आगे-आगे चल रहा था। यात्रा रामलीला मैदान से निकलकर एलआईसी रोड, विजय सिनेमा रोड, शहीद चौक, स्टेशन चौक रोड से होते हुए चित्तू पांडेय चौराहा पहुंचा, जहां से यात्रा गांधीनगर, गड़वार तिराहा होते हुए टीडी कॉलेज चौराहे पर जाकर समाप्त हो गया। इसके पूर्व रामलीला मैदान में उपस्थित समर्थकों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि आज बलिया सहित पूरे देश का नौजवान सड़क पर उतरकर नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 का स्वागत कर रहा हैं। जिसका गवाह जनपद का यह रामलीला मैदान बना हुआ है। कहा कि दुर्भाग्य की बात यह है कि जिस नागरिक संशोधन अधिनियम से सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भारत की नागरिकता मिली है। वही लोग आज इसका विरोध कर रहे हैं। विपक्षी मनोदशा यह दर्शा रही है कि उनके लिए राष्ट्रहित नहीं स्वहित सर्वोपरि है। हम अपने यहां आए हुए शरणार्थियों का स्वागत करते हैं, लेकिन घुसपैठियों को देश से बाहर करना हमारा फर्ज है। कहाकि नागरिकता संशोधन अपने देश के किसी भी जाति व समुदाय को निकालने के लिए नहीं, बल्कि उसे बसाने के लिए है। कहा कि हमारे मुस्लिम भाइयों को विपक्षियों द्वारा फैलाए जा रहे अफवाहों के चक्कर में नहीं आना चाहिए। वे जैसे पहले थे, वैसे आज भी है और कल भी रहेंगे। इस नागरिकता कानून से किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं है। इस मौके पर सांसद रविंद्र कुशवाहा, राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, राज्मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला, विधायक धनंजय कनौजिया, विधायक सुरेंद्र सिंह, विधायक संजय यादव, पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह, भापानेत्री केतकी सिंह, दयाशंकर सिंह, रवि राय, कौशलेंद्र गिरी, कमालुद्दीन शेख, कनक कुमार पांडेय, दिनेश गुप्ता, नकुल चौबे, माधव प्रसाद गुप्ता, पूर्व विधायक भगवान पाठक, नागेंद्र पांडेय, अमिताभ उपाध्याय, देवव्रत दुबे, विवेकानंद पांडेय, जावेद कमर खां, अरुण सिंह बंटू, अनूप चौबे, सुरेद्र सिंह, मंगल देव चौबे सहित 10 हजार से अधिक पुरूष व महिला के साथ ही छात्र छात्राएं मौजूद रही। संचालन भाजपा के जिला महामंत्री संजय मिश्रा ने किया।
विज्ञापन

151 मीटर का तिरंगा जिले के लिए बना मिशाल
बलिया। नगर के रामलीला मैदान से निकली विशाल लोक जागरण यात्रा में 151 मीटर का तिरंगा अपने आप में छठा बिखेर रहा था। यह जनपद के लिए एक मिशाल बन गया है। इस विशालकाय तिरंगे को लेकर हजारों लोगों ने नगर का भ्रमण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग जागरण यात्रा में महिलाओं ने की सहभागिता
बलिया। कड़ाके की ठंड व कोहरे के बीच नागरिकता बिल के समर्थन में पुरुष ही नहीं सैकड़ों की तादात में महिलाएं व छात्राएं भी लोक जागरूकता यात्रा में सहभागिता किया। इस दौरान महिलाओं ने भी वंदे मातरम व भारत माता की जय और आईएम सीएए सपोर्ट के नारे लगाते हुए तथा हाथ में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर पूरे नगर का भ्रमण किया। उधर, भाजपा नेत्री व विनायक सामाजिक महिला सेवा संस्थान की सचिव संध्या पांडेय के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाएं का जुलूस रामलीला मैदान पहुंचा और इसके बाद नगर भ्रमण किया।
.
सेल्फी व वीडियो बनाते रहे लोग
बलिया। नागरिकता बिल के समर्थन में रामलीला मैदान से निकले लोक जागरण यात्रा के दौरान लोग सेल्फी और ग्रुपपिंग फोटो लेते नजर आए। इसको लेकर लोगों में होड़ मची रही। इसके अलावा लोगों ने अपने-अपने मोबाइल से विशाल यात्रा की वीडियो भी बनाया।

बाइक जुलूस निकाल बलिया पहुंचे कार्यकर्ता
रेवती। सीएए तथा एनआरसी के समर्थन में हाड़ कपाऊ ठंड के बीच सोमवार की सुबह रेवती मुख्य मार्ग स्थित सेनानी स्मारक के सामने से बाइक सवार भाजपा युवाओं का जुलूस भजपा नेता अजय शंकर पांडेय कनक के नेतृत्व में जिला मुख्यालय के लिए रवाना हुआ। भाजपा युवाओं का हुजूम राष्ट्रीय ध्वज के साथ भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे। जुलूस रेवती, सहतवार, बांसडीह, सुखपुरा होते हुए बलिया पहुंचा। इस मौके पर कौशल सिंह, सत्येंद्र सिंह, राजेश गुप्ता, नसीम अहमद, कुंदन पांडेय, कलयुगी पांडेय, रुपेश पांडेय, महावीर तिवारी, उमेश तिवारी, गोलू पटेल, नसीम, अर्जुन चौहान, मुकेश पांडेय, अशोक यादव आदि शामिल रहे। उधर, बेल्थरारोड से नागरिकता संशोधन कानून को लेकर जिला मुख्यालय पर निकलने वाले लोक जागरण मार्च में भाग लेने के लिए विधायक धनंजय कनौजिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का जत्था रवाना हुआ। बेल्थरारोड विधानसभा क्षेत्र से के पांच मंडल भीमपुरा, सीयर, तुर्तीपार, सोनाडीह, मालीपुर से हजारों कार्यकर्ताओं ने लोक जागरण मार्च में सहभागिता के लिए कूच किया। इस दौरान भारत माता के जयकारे से वायुमंडल गूंज उठा। सिकंदरपुर संवाददाता के अनुसार भाजपा द्वारा सीएए कानून के समर्थन में बलिया के रामलीला मैदान में आयोजित लोक जागरण मार्च में भाग लेने के लिए विधायक संजय यादव के नेतृत्व में हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता रामलीला मैदान बलिया के लिए रवाना हुए। रवाना होने से पूर्व विधायक संजय यादव ने कहा कि एक विशेष वर्ग द्वारा पूरे देश में सीए कानून और एनआरसी को लेकर तरह-तरह की भ्रांतियां फैलाई जा रही है। देश में अराजकता का माहौल पैदा करने की कोशिश की जा रही है। जिसके विरोध में भारतीय जनता पार्टी नागरिकता संशोधन अधिनियम कानून के समर्थन व इस कानून के सभी बिंदुओं पर आम लोगों को जागरूक करने के लिये यह लोक जागरण मार्च निकाला जा रहा है। इस मौके पर सांसद रविंद्र कुशवाहा, माधव प्रसाद गुप्त, चेयरमैन डॉ रविंद्र वर्मा, विधायक प्रतिनिधि अंजनी यादव, प्रयाग चौहान, बैजनाथ पांडेय, गणेश प्रसाद सोनी, प्रमोद गुप्ता, जयप्रकाश वर्मा, मुन्ना शर्मा, बिट्टू पांडेय,चंदन राय आदि मौजूद रहे। रसड़ा प्रतिनिधि के अनुसार: भाजपा कार्यकर्ताओ ने सीएए के समर्थन में तिरंगा झण्डा लेकर नगर भ्रमण कर लोगों को जागरूक किया। कार्यकर्ता ने हाथों में तख्तियां लेकर उसके समर्थन में नारेबाजी किया। श्रीनाथ मठ से तिरंगा यात्रा का जुलूस शुरू होकर नगर भ्रमण कर जनपद मुख्यालय के लिये रवाना हुआ। इस तिरंगा यात्रा में महंथ कौशलेंद्र गिरी, वेद प्रकाश सिंह रिन्कू, देवेश तिवारी, जेपी सिंह, अजीत भारद्वाज, संजय जायसवाल, रागिनी सिंह, अनिल सिंह, मृदुला श्रीवास्तव, अविनाश सोनी आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed