फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   BJP respect workers, said Amarinder

भाजपा में कार्यकर्ताओं का सम्मान, बोले अमरेंद्र

Thu, 11 Dec 2014 10:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Thu, 11 Dec 2014 10:41 PM IST
विज्ञापन
BJP respect workers, said Amarinder
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के ओएसडी अमरेंद्र सिंह के
विज्ञापन
गृह जनपद में प्रथम आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। जनपद में जगह-जगह किए गए स्वागत से श्री सिंह काफी खुश थे।

 उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में बलिया के लिए अगर मैं कुछ कर सकूंगा तो यह मेरा सौभाग्य होगा।

भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों की संख्या बढ़ाना हमारे लिए सबसे प्रमुख लक्ष्य है।

प्रधानमंत्री ने पूरे देश में दस करोड़ युवाओं को पार्टी से जोड़कर विश्व की एक नंबर की पार्टी बनाने का निर्णय है जिसे हर हाल में पूरा किया जाएगा। गांव से कार्यकर्ता के रूप में जुडे़ रहकर कार्य किया है।

आज हरियाणा प्रदेश के ओएसडी के रूप में हूं। भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए जिले में आया हूं। यहीं एक ऐसी पार्टी है जिसमें एक चाय बेचने वाले का बेटा प्रधानमंत्री और किसान का बेटा गृहमंत्री बन सकता है।

इसी क्रम में हरियाणा के  मुख्यमंत्री के ओएसडी अमरेंद्र सिंह के गृह जनपद में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने कपिलेश्वरी भवानी मंदिर परिसर में जोरदार स्वागत किया।

इसके उपरांत इंद्रा मार्केट स्थित कार्यालय पर कार्यकर्ताओं से कहा कि देशभर में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने कहा कि श्री सिंह के कार्य क्षमता को देखते हुए उन्हें ओएसडी बनाकर निश्चय ही पार्टी ने सराहनीय कदम उठाया है।

आमरेंद्र सिंह जब रसड़ा के प्यारेलाल चौराहे पर पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया। इस मौके पर आमरेंद्र सिंह ने कहा कि आज पूरे देश में मोदी की लहर है।

 दो राज्यों में चुनाव हो रहा है, जहां पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी। 2017 में सूबे होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed