{"_id":"6201603d98cb4e7b7c76e93a","slug":"bjp-rebellion-on-two-seats-as-soon-as-tickets-are-announced-ballia-news-vns6374839156","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा : टिकट घोषित होते ही दो सीटों पर बगावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा : टिकट घोषित होते ही दो सीटों पर बगावत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। भाजपा ने जनपद की सभी सीटों पर अपनी स्थिति साफ करते हुए उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतार तो दिया है, लेकिन अपनों ने बगावत कर प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने का एलान कर पार्टी के रणनीतिकारों को पसोपेश में डाल दिया। पार्टी को सबसे ज्यादा परेशानी बैरिया सीट पर दिख रही है। टिकट कटने के बाद विधायक एवं फायर ब्रांड नेता सुरेंद्र सिंह के बगावती तेवर पार्टी के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं। बलिया में नागेंद्र पांडेय ने भी बगावती तेवर दिखाते हुए बसपा क ा दामन थाम कर नामांकन करने की घोषणा कर चुके हैं। बांसडीह में कनक पांडेय भी नाराज दिख रहे हैं। हालांकि उन्होंने समर्थकों के साथ मीटिंग करने के बाद स्थिति स्पष्ट करने की बात कही है। बदली हुई परिस्थितियों में अब सबकी नजरें बैरिया और बलिया से घोषित होने वाले सपा के टिकटों पर टिकी है।
भारतीय जनता पार्टी ने रविवार देर रात जनपद की दो विधानसभा सीटों से अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। इसमें पार्टी के फायरब्रांड नेता एवं विधायक सुरेंद्र सिंह का टिकट काट दिया गया है। बलिया नगर से विधायक राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला की सीट बदल दी गई है। बलिया विधानसभा से अब पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह और बैरिया विधानसभा से राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला को प्रत्याशी घोषित किया गया है। बैरिया से टिकट घोषित होने के बाद वर्तमान विधायक सुरेंद्र सिंह ने नौ फरवरी को नामांकन का एलान कर दिया है। उधर, बलिया सीट से नागेंद्र पांडेय ने बसपा का दामन थामते हुए उन्होंने नौ फरवरी को नामांकन का एलान किया है। ऐसे में भाजपा के पास विद्रोह को थामना और अपनी सीट को बचाना चुनौती होगी। बांसडीह से भी भाजपा की सहयोगी निषाद पार्टी से केतकी सिंह के प्रत्याशी घोषित होने के बाद एक और दावेदार कनक पांडेय नाराज हो गए हैं। हालांकि उन्होंने अपने पत्ते नहीं खोले हैं। समर्थकों के साथ बातचीत के बाद अपने अगले कदम का एलान करने की बात कही है।
000000000000
शीर्ष नेतृत्व ने सोच-समझ कर विकास के एजेंडे के साथ प्रत्याशियों की घोषणा की है। इसमें भेदभाव और विरोध की बात नहीं है। पार्टी ने पिछली बार सुरेंद्र सिंह को चुनाव लड़ाया था। शीर्ष नेतृत्व उनसे बात कर रहा है कि वो चुनाव न लड़ें।
विज्ञापन
संजय यादव, विधायक, भाजपा