फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   BJP protests in Ballia

कांग्रेस-वामपंथ का पुतला फूंका

Fri, 25 Mar 2016 11:15 PM IST
Updated Fri, 25 Mar 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
BJP protests in Ballia
भाजपा का विरोध प्रदर्शन
कांग्रेस और वामपंथी दलों पर शहीदों के अपमान का आरोप लगाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने आक्रोश मार्च निकाला। इस दौरान टीडी कॉलेज चौराहे पर कांग्रेस और वामपंथ का पुतला फूंका। भाजपा नेताओं ने कहा कि किसी भी कीमत पर राष्ट्रद्रोह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राष्ट्रद्रोह के आरोपी कन्हैया कुमार की तुलना शहीद भगत सिंह से करके शहीदों का अपमान किया जा रहा है।
विज्ञापन


पुतला दहन के बाद भाजपा के जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने बैठक की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि कांग्रेस सहित विपक्षी पार्टियां मोदी सरकार की लोकप्रियता से घबराकर देश विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा देने का काम कर रही हैं। इससे देश की जनता का ध्यान विकास के मुद्दे से हटाकर उलजलूल मुद्दों में भटकाया जा सके। फेफना विधायक उपेंद्र तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व फलक पर अपने देश का नाम ऊंचा किया है।
विज्ञापन


उनकी वजह से महाशक्ति वाले देशों में भी केंद्र सरकार का डंका बज रहा है। ऐसी परिस्थिति में देशद्रोही व्यक्तियों का साथ देकर कांग्रेस और अन्य पार्टियां अपनी तुच्छ मानसिकता का परिचय दे रही हैं। कहा कि पार्टी के नेता और कार्यक र्ता मोदी सरकार के विकास के एजेंडे को जनता के बीच प्रचारित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्र विरोधी मानसिकता वाले दलों को भी जनता में बेनकाब करेंगे। कहा कि देश विरोधी ताकतें नहीं चाहतीं कि देश विकास के क्षेत्र में आगे बढ़े। हमें उनका मुंहतोड़ जवाब देना होगा। अगर कन्हैया जैसे लोगों की तुलना शहीद भगत सिंह से किया जाए तो बहुत ही निंदनीय है। ऐसी टिप्पणी करने वालों को चिह्नित किया जाना चाहिए।


इस मौके पर पूर्व विधायक मंजू सिंह, अनूप चौबे, जितेंद्र तिवारी, नागेंद्र पांडेय, देवेंद्र तिवारी, मनोज श्रीवास्तव, प्रमिला गुप्ता, सुनीता श्रीवास्तव, लक्ष्मण सिंह, संजीव कुमार डंपू, पंकज पाठक, माया शंकर राय, राजेश गुप्ता, पप्पू पांडेय, चून्ना मिश्र, सुनील सिंह, मंटू सिंह, बृजेश सिंह, कृष्णा पांडेय, विजय पाठक, रमायन सिंह, संतोष दूबे आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed