फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   BJP MLA Surendra singh statement on officers 

शासन खुराफाती अधिकारीयों को दंड स्वरुप भेजता है बलिया, इन्हें सुधारना हमारा कामः भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह

Tue, 26 Oct 2021 08:26 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 26 Oct 2021 08:26 PM IST
सार

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की तरफ इशारा करते हुए भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह कहा कि इसको सुधारा जाएगा।

विज्ञापन
BJP MLA Surendra singh statement on officers 
भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने सूबे के संसदीय कार्य राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला की मौजूदगी में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के प्रति कड़े शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि शासन दंड स्वरुप ऐसे खुराफाती अधिकारी को ही बलिया भेजता है। जिसे सुधारना हमारा काम है। 

विज्ञापन


उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिव नारायण सिंह की तरफ इशारा करते हुए कहा कि इसको सुधारा जाएगा। कहा कि आप लोग प्रयत्न करिये और इसको बलिया की भाषा में सुधारिये। इस जिले में कुछ समय पहले ऐसा ही जिला विद्यालय निरीक्षक आया था। हम लोगों ने जिलाधिकारी के सामने ही उसका स्वागत बढ़िया तरीके से कर दिया था। वह खुद अपना तबादला कराकर यहां से चला गया। 
विज्ञापन


उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिव नारायण सिंह की तरफ इशारा करते हुए कहा कि हम ऐसा चाहेंगे कि यह स्वयं आवेदन पत्र दें कि हमको बलिया से जल्द हटा दिया जाए और यह खुद यहां से चले जाएं। उल्लेखनीय है कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा जिला समन्वयक पर उत्पीड़न के आरोप में कार्रवाई तथा अन्य मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में धरना दे रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed