{"_id":"6076ff018ebc3e8d320f5269","slug":"bjp-mla-surendra-singh-said-that-the-current-system-is-going-to-bother-annadata","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः भाजपा विधायक ने अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल, कहा- अन्नदाता को परेशान करने वाली है मौजूदा व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः भाजपा विधायक ने अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल, कहा- अन्नदाता को परेशान करने वाली है मौजूदा व्यवस्था
Wed, 14 Apr 2021 08:11 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 14 Apr 2021 08:11 PM IST
विज्ञापन
सुरेंद्र सिंह
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी गेहूं खरीद की व्यवस्था पर अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए बलिया के बैरिया से विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि मौजूदा व्यवस्था किसानों को परेशान करने वाली है। इसमें तत्काल बदलाव होना चाहिए और किसानों के लिए आसान नियम बनाना चाहिए।
इसके लिए मैं मुख्यमंत्री, विभागीय मंत्री व अधिकारियों से आग्रह करूंगा कि जीव मात्र का पेट भरने वाले किसान को परेशान न किया जाए। विधायक बुधवार को बैरिया डाक बंगले में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि बिहार में नीतीश सरकार ने गेहूं खरीद की जो व्यवस्था बनाई है, वही व्यवस्था यहां भी लागू होनी चाहिए। बिहार में आधार कार्ड और इंतखाब के माध्यम से गेहूं की खरीदारी होती है।
मुख्यमंत्री किसानों-गरीबों का हित चाहते हैं, लेकिन प्रदेश के अधिकारी बेलगाम हो चुके हैं। अवैध कमाई के लिए रोज नई-नई व्यवस्था देकर परेशानी परेशानी पैदा कर रहे हैं। विधायक ने पंचायत चुनाव को हिंसा मुक्त कराने के लिए अधिकारियों से जरूरी कार्यवाही करने को भी कहा है।
विज्ञापन
गेहूं खरीद को लेकर सरकार का ढुलमुल रवैया : पूर्व सांसद
सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व सांसद रमाशंकर राजभर विद्यार्थी ने गेहूं खरीद में ढुलमुल रवैये को लेकर सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि सरकार गेहूं खरीद को लेकर बड़े-बड़े दावा कर रही है लेकिन हकीकत यह है कि सरकार अभी तक यह तय नहीं कर सकी है कि किस गांव के किसान अपना गेहूं किस क्रय केंद्र पर बेचेगा।