{"_id":"6047b2111305412caa658492","slug":"bjp-mla-surendra-singh-said-that-it-is-not-right-to-bring-film-personalities-into-politics","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह का बड़ा बयान : बोले- फिल्मी हस्तियों को सियासत में लाना ठीक नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह का बड़ा बयान : बोले- फिल्मी हस्तियों को सियासत में लाना ठीक नहीं
Wed, 10 Mar 2021 12:00 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 10 Mar 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
बलिया के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि फिल्मी हस्तियां या क्रिकेटर मंच और खेल के मैदान की शोभा तो बन सकते हैं, परंतु वे सामाजिक क्षेत्र और सदन की शोभा नहीं बन सकते। उन्होंने राजनीतिक दलों को नसीहत देते हुए कहा है कि साधन संपन्न व्यक्तियों को राजनीति से दूर रखें।
विज्ञापन
अपने आवास पर मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में विधायक ने कहा कि फिल्मी हस्तियों और क्रिकेटर को सियासत में लाना ठीक नहीं है। सेवा एक तपस्या और साधना है। साधन संपन्न व्यक्ति बहुत कम ही ऐसे होते हैं, जो बुद्ध और राम की तरह जन्म लेते हैं। बुद्ध और राम ने भी जब राजगद्दी छोड़ी, तभी सेवा कर पाये।
विज्ञापन
ऐसे में साधन संपन्न व्यक्तियों को सेवा से दूर रखना ही श्रेयस्कर होगा, क्योंकि सेवा उनके संस्कार में नहीं है। वर्तमान समय में राजनीतिक दलों में कार्यकर्ता से अहम जीत हो गयी है। जीत के बजाय कार्यकर्ता को तरजीह दी जाती तो यह देश के लिए श्रेयस्कर होता।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साधक करार देते हुए कहा कि उनके जीवन में गरीब, देश, समाज और इंसान है। इस कारण वह पूरी दुनिया में मानक बने हुए हैं। दावा किया कि भगवान राम, कृष्ण व बुद्ध के बाद आज राजनीति में सबसे चर्चा में मोदी हैं। उनका विकल्प दुनिया में दिखाई नहीं दे रहा।