{"_id":"601d7cb6049b080bd367494d","slug":"bjp-mla-surendra-singh-commented-on-pop-star-rihanna","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक सुरेंद्र सिंह का पॉप स्टार रिहाना पर जोरदार हमला, कहा- बोल रहीं राहुल गांधी की भाषा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक सुरेंद्र सिंह का पॉप स्टार रिहाना पर जोरदार हमला, कहा- बोल रहीं राहुल गांधी की भाषा
Sat, 06 Feb 2021 12:25 AM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sat, 06 Feb 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि नए कृषि कानून के विरोध में हो रहे आंदोलन की आड़ में देश को तोड़ने की विदेशी साजिश हो रही है। अब अमेरिकी पॉप स्टार रिहाना भी भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नसीहत देने लगी हैं। वह कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भाषा बोल रही हैं।
विज्ञापन
विधायक ने आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए कहा कि रिहाना जैसी विदेशियों में भारत को नसीहत देने की क्षमता नहीं है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि रिहाना अपनी संस्कृति को अपनी धरती पर ही प्रचार प्रसार करें। उसको भारतीय संस्कृति पर शिक्षा देने का कोई अधिकार नहीं है।
विज्ञापन