फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   BJP MLA Ketki Singh furious at Tehsildar in ballia Akhilesh Yadav targeted by tweet video

बलिया: गरीब के आशियाने पर बुलडोजर चलाने पर बिफरीं विधायक केतकी, तहसीलदार से बोलीं-... तो आग लगा देती

Thu, 28 Apr 2022 06:51 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 28 Apr 2022 06:51 PM IST
सार

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने वीडियो ट्वीट किया है। वीडियो में बांसडीह विधायक केतकी सिंह दिख रही हैं। केतकी सिंह का प्रतिनिधि तहसीलदार पर किसी बात को लेकर भड़क रहा है। 

विज्ञापन
BJP MLA Ketki Singh furious at Tehsildar in ballia  Akhilesh Yadav targeted by tweet video
वीडियो में दिख रहीं विधायक केतकी सिंह - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

अतिक्रमण को लेकर सरकारी भूमि से अवैध निर्माण हटाने के मामले में बलिया जिले की बांसडीह विधायक केतकी सिंह का सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने जनपद के साथ ही प्रदेश में चर्चा में है। वायरल वीडियो में भाजपा विधायक केतकी सिंह और उनके साथ मौजूद लोग तहसीलदार बांसडीह और लेखपाल को पर बरसते हुए नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


यहां तक की तहसील को जलाने की भी बात कही जा रही है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी वीडियो को ट्वीट किया है। मामला तहसील के उदहां गांव में सरकारी खाते की जमीन से अवैध अतिक्रमण हटाने से संबंधित है।
विज्ञापन


मामला 27 अप्रैल का है। एसडीएम बांसडीह दीपशिखा सिंह ने बताया कि सहतवार थाने के ग्राम उदहां के राजस्व अभिलेख में खाता संख्या 360 के आराजी नम्बर 618 शउर स्थान के रूप में सुरक्षित है। यहां अतिक्रमण करके पिछले दो-तीन दिनों से नवनिर्माण किया जा रहा था। तहसील प्रशासन की ओर से बार-बार मना करने के बावजूद नवनिर्माण कार्य जारी रखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच का परिणाम आने तक नहीं चला सकते बुलडोजर

इस पर तहसीलदार प्रवीण सिंह के नेतृत्व में गई राजस्व व पुलिस की टीम ने 27 अप्रैल को अतिक्रमण व नवनिर्माण को हटवा दिया। वहीं, विधायक केतकी सिंह का कहना है कि उदहां गांव में श्रीभगवान वर्मा के पूर्वजों ने  जानकारी में उक्त जमीन पर मकान बनाकर रह रहे हैं। उनकी मड़ई टूट गई थी। इसे वो बनवा रहे थे।

प्रशासन की ओर से उन्हें परेशान किया जा रहा था। वो अपना छप्पर लगा रहे थे। कुछ अधिकारी बुलडोजर लेकर पहुंच गए और आशियाने पर चला दिया। मुख्यमंत्री का साफ कहना है कि किसी गरीब के आशियाने और रोजी रोटी पर बुलडोजर जांच का परिणाम आने तक नहीं चला सकते हैं। इसके बाद भाजपाइयों ने विधायक के नेतृत्व में टीम को गांव में ही घेर लिया।

केतकी सिंह ने क्या कहा

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें विधायक केतकी सिंह के सामने बीजेपी कार्यकर्ता भी लेखपाल, तहसीलदार को धमका रहे हैं।  वायरल वीडियो में तहसीलदार के सामने ही तहसील जलाने तक की बात कही गई है। इस संबंध में तहसीलदार प्रवीण सिंह ने बताया कि अधिकारियों के साथ बातचीत के बाद ही कुछ बताया जाएगा।

अखिलेश यादव बोले- मुआवजा भ्रष्टाचार का नया तरीका

इस वीडियो को ट्वीट कर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लिखा कि 'विकास कार्यों के नाम पर जिस बेहिसाब दर पर सत्ता से जुड़े लोगों को करोड़ों का मुआवजा दिया जा रहा है, वही दर आम आदमी को भी दी जाए व उनको भी जिनके जायज निर्माण पर केवल विद्वेषवश बुलडोजर चलाया गया है। भाजपाइयों को लाभ पहुंचाने में मुआवजा भ्रष्टाचार का नया तरीका बन गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed