फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   BJP man landed in a field in honor of the daughter ..

बेटी के सम्मान में...भाजपाजन उतरे मैदान मंे

Sat, 23 Jul 2016 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया Updated Sat, 23 Jul 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
BJP man landed in a field in honor of the daughter ..
दयाशंकर सिंह के परिवार की महिलाओं पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट की ओर जाते भाजपा नेता
 बसपा नेताओं द्वारा भाजपा से निष्कासित प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह के परिवार की महिलाओं पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपा सहित आम लोगों में काफी आक्रोश दिखा। इसको लेकर शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से जुलूस निकाल कर सीएम और राज्यपाल को संबोधित तीन सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि मुख्य राजस्व अधिकारी बी राम को सौंपा। इस दौरान भाजपाजनों ने मायावती मुर्दाबाद, दयाशंकर जिंदाबाद, बेटी के सम्मान में, बीजेपी मैदान में सहित अन्य नारे लगाए।
विज्ञापन


उन्होंने बसपा सुप्रीमो समेत अन्य बसपा नेताओं को गिरफ्तार करने की मांग की।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए फेफना विधायक उपेंद्र तिवारी ने कहा कि बसपा के नेताओं द्वारा भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह की मां, पत्नी, बहन एवं पुत्री के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की गई। इससे पूर्व उपाध्यक्ष की बेटी सदमे में है। जबकि दयाशंकर सिंह की गलत टिप्पणी पर पार्टी नेतृत्व ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें पद से हटा दिया ओर पार्टी से भी निकाल दिया गया।  साथ ही राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री अरूण जेटली ने भी माफी मांगी। यहां तक की उनके विरुद्ध एफआईआर भी दर्ज किया गया और पुलिस गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दे रही थी। बावजूद बसपा सुप्रीमो मायावती एवं उनके पूर्व मंत्रियों ने राज्यसभा में दयाशंकर के वृद्ध मां, बहन, पत्नी और नाबालिग बेटी पर अभद्र टिप्पणी की, इसे किसी भी सूरत में भाजपा बर्दास्त नहीं करेगी। कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर आज सांकेतिक धरना है।
विज्ञापन


चेताया कि अगर बसपा नेताओं की गिरफ्तारी एवं उनके विरुद्ध कार्रवाई नहीं की गई तो भाजपा अगली रणनीति तय कर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दूबे ने कहा कि अगर बसपा अपने नेताओं पर कार्रवाई तत्काल नहीं की तो भाजपा बहन-बेटियों के सम्मान की लड़ाई लडने के लिए बाध्य होगी। इस मौके पर सलेमपुर सांसद रविंद्र कुशवाहा, पूर्व विधायक विक्रमा सिंह, केतकी सिंह, पूर्व विधायक मंजू सिंह, पूर्व जिशलाध्यक्ष देवेंद्र यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय सिंह, भाजयुमो अध्यक्ष अरूण सिंह बंटू, कैलास बिहारी सिंह, मायाशंकर, लक्ष्मण सिंह, संजीव कुमार डम्पू, संजय मिश्रा, कामेश्वर तिवारी, प्रदीप सिंह, संतोष सिंह समेत हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed