फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   BJP Kisan Morcha burnt effigy of Rahul Gandhi

Ballia News: भाजपा किसान मोर्चा ने राहुल गांधी का फूंका पुतला

Fri, 22 Dec 2023 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
BJP Kisan Morcha burnt effigy of Rahul Gandhi
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों और सदस्यों ने नगर के टीडी काॅलेज चौराहा पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और तृणमूल सांसद कल्याण बनर्जी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संतोष पांडेय ने कहा कि राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ की बड़े अशिष्ट तरीके से मिमिक्री करते हुए मजाक उड़ाया जाना और कुकृत्य का वीडियो राहुल गांधी द्वारा बनाया जाना अति निंदनीय है। कहा कि पूरा इंडिया महागठबंधन के नेताओं को एक किसान पुत्र और साधारण परिवार से अपनी मेहनत द्वारा देश के सर्वोच्च पदों पर जाना बर्दाश्त नहीं हो रहा है। कहा कि इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए कम है। इस मौके पर अभिजीत तिवारी, बब्लू ठाकुर, मंगल सिंह संगत, संतोष सिंह, विनोद सिंह, संजय गिरि, संजय सिंह, बालजी मिश्र, बड़े मिश्र, विपिन मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed