फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   BJP-Independent in three seats, SP on two seats and BSP on one

तीन-तीन सीटों पर भाजपा-निर्दल, दो सीट पर सपा और एक पर बसपा का कब्जा व

Sat, 10 Jul 2021 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
BJP-Independent in three seats, SP on two seats and BSP on one
बलिया। छिटपुट घटनाओं के बीच शनिवार को ब्लॉक प्रमुख के नौ पदों के लिए शांतिपूर्वक मतदान संपन्न हुआ। इसमें 822 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने नौ प्रमुख पदों पर फैसला किया। कुल 17 ब्लाकों में आठ पर पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो गया था। नौ ब्लाकों में सपा ने दो, निर्दलों ने तीन, बसपा ने एक और भाजपा ने तीन सीटों पर परचम लहराने में सफलता प्राप्त की। जीत के बाद विजयी उम्मीदवारों के समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया। इसके पूर्व शुक्रवार को निर्विरोध निर्वाचित हुए ब्लॉक प्रमुखों में सपा के दो, भाजपा के पांच और एक निर्दल उम्मीदवार विजयी घोषित हुआ था। इस प्रकार, जिले के 17 ब्लॉकों में चार सीटों पर सपा, आठ ब्लॉकों में भाजपा, एक विकास खंड में बसपा और चार क्षेत्र पंचायतों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने कब्जा जमाया है। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के लिहाज से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। दिन में मतदान शुरू होने के बाद ही सोहांव ब्लॉक में प्रत्याशी की कार पर गोली चलने की सूचना मिली। मौके पर स्थानीय पुलिस समेत एसपी भी पहुंचे। वहीं, सोनवानी स्थित बेलहरी ब्लॉक मुख्यालय में एक महिला फर्जी मतदान करने के प्रयास में पुलिस द्वारा पकड़ ली गई। इसी को लेकर सपा और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर हूटिंग हुई। पुलिस ने हस्तक्षेप कर दोनों दलों के कार्यकर्ताओं खदेड़ा। सपाजनों का आरोप था कि बैरिया विधायक जबरन मतदान केंद्र में प्रवेश कर वोटिंग को प्रभावित करना चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed