फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   BJP government is looting reservation: Former minister Om Prakash Singh

आरक्षण को लूट रही भाजपा सरकार: पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह

Sun, 27 Jul 2025 02:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 02:57 AM IST
विज्ञापन
BJP government is looting reservation: Former minister Om Prakash Singh
समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में आरक्षण दिवस एवं संविधान मान स्तंभ दिवस शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित गंगा बहुउद्देशीय सभागार कलेक्ट्रेट में मनाया गया। मुख्य अतिथि पूर्व ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि आरक्षण उन गरीब, कमजोर, अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं राजनीतिक रूप से पिछड़े हुए लोगों की जरूरत है, जिनको आरक्षण चाहिए। आज उन्हें आरक्षण नहीं मिल पा रहा है। आरक्षण को भाजपा लूट रही है। कहा कि भाजपा संविधान में मिले अधिकारों को धीरे-धीरे खत्म करते जा रही हैं। पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने कहा कि अगर समाजवादी पार्टी की सरकार नहीं आती है तो इस देश का लोकतंत्र खत्म और संविधान का कोई अस्तित्व नहीं रहा जाएगा। फेफना विधायक व सपा जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव ने कहा कि आम जनता समझ चुकी है। आने वाले 2027 में चुनाव होगा तो भाजपा की सफाई होगा। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव आनंद सिंह, तारकेश्वर मिश्रा, बीरबल राम, नीरज सिंह, अनिल राय, लक्ष्मण गुप्ता, सुशांत राज पाठक आदि ने अपने-अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed