फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   BJP candidates will be Sant Kumar from Ballia and Vashisht from Rasda

Ballia News: बलिया से संत कुमार और रसड़ा से वशिष्ट होंगे भाजपा प्रत्याशी

Sun, 23 Apr 2023 10:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Apr 2023 10:08 PM IST
विज्ञापन
BJP candidates will be Sant Kumar from Ballia and Vashisht from Rasda
बलिया। देर से ही सही भाजपा ने भी जनपद की दो नगर पालिकाओं में उम्मीदवारों को लेकर अपने पत्ते खोल दिए हैं। बलिया नगर पालिका में जहां नए चेहरे संत कुमार उर्फ मिठाई लाल पर दांव लगाया है, वहीं, रसड़ा नगर पालिका में पुराने धुंरधर वशिष्ठ नारायण सोनी पर अपना भरोसा जताया है। दावेदारों और स्थानीय लोगों की ओर से भाजपा की सूची का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था।
विज्ञापन

नगर पालिका बलिया अध्यक्ष पद के लिए दावेदारों की सबसे लंबी सूची भाजपा के पास थी। इससे शीर्ष नेतृत्व की भी दिक्कतें बढ़ी हुई थी। इसी कारण सूची जारी होने में समय भी लगा। अंत में भाजपा ने नगर पालिका से नए चेहरे और व्यापारी संत कुमार उर्फ मिठाई लाल पर भरोसा जताया है। इससे अन्य दावेदारों में निराशा की स्थिति रही। वहीं, नगर पालिका परिषद रसड़ा से वशिष्ठ नारायण सोनी पर भरोसा जताया गया है। इस सीट पर काफी समय से वशिष्ट नारायण सोनी के परिवार का ही कब्जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed