फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   BJP came to power due to struggles: Sahajanand Rai

संघर्षों की बदौलत सत्ता में आई भाजपा : सहजानंद राय

Tue, 12 Aug 2025 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
BJP came to power due to struggles: Sahajanand Rai
नरही। 2016 में नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की 9वीं पुण्यतिथि पर नरही में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भाजपा के दिग्गजों का जमावड़ा रहा। उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने विनोद राय को श्रद्धासुमन अर्पित किया। इसके पूर्व मंगलवार को गड़वार से मोटरसाइकिल से निकली तिरंगा यात्रा फेफना से होते हुए नरही के गांधी चबूतरा पर पहुंची, जहां भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल, पूर्व विधायक संजय यादव, सुरेंद्र सिंह व कार्यक्रम के संयोजक पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने माल्यार्पण किया। नरही के खेल मैदान पर श्रद्धांजलि सभा हुई।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि व गोरखपुर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है।
कार्यकर्ताओं की शहादत और संघर्षों की बदौलत केंद्र व प्रदेश में भाजपा सत्ता में है। पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने कहा कि सपा सरकार में अपराधियों का बोलबाला था। पूर्व विधायक संजय यादव ने कहा कि भाजपा ने हमेशा अपने कार्यकर्ताओं का सम्मान किया है। उपेंद्र तिवारी ने स्वर्गीय विनोद राय की बिटिया का कन्यादान कर राजनीति में एक उच्चादर्श स्थापित किया है।
विज्ञापन


पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि उपेंद्र तिवारी ने स्व. विनोद राय के प्रति जो जो भाव दिखाया है वह राजनीति में आदर्श है। पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह ने कहा कि पार्टी व नेता के लिए कार्यकर्ता का मान सम्मान सर्वोपरि होना चाहिए। नागेंद्र पांडे, कॉपरेटिव बैंक के चेयरमैन विनोद शंकर दुबे आदि ने संबोधित किया। संयोजक पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने आभार जताया। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्र ने श्रद्धांजलि दी। भोजपुरी गायक गोपाल राय, हरेंद्र सिंह, वैष्णवी राय आदि ने गीतों के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की। चितबड़ागांव चेयरमैन अमरजीत सिंह, ब्लॉक प्रमुख अवधेश राय, राहुल राय, पवन राय, वरुण उपाध्याय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed