फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Birth registration will be on CRS portal from 1st February

पहली फरवरी से सीआरएस के पोर्टल पर होगा जन्म-मृत्यु पंजीकरण

Wed, 22 Jan 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Birth registration will be on CRS portal from 1st February
बलिया। उत्तर प्रदेश में आगामी एक फरवरी से जन्म-मृत्यु पंजीकरण सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (सीआरएस) के नए पोर्टल पर होगा। 31 जनवरी के बाद जन्म-मृत्यु पंजीकरण के लिए ई-डिस्टिक पोर्टल तथा ई-नगर सेवा के माध्यम से पंजीकरण की समानांतर व्यवस्था पूरी तरह से बंद हो जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने समस्त जिलाधिकारी को निर्देशित किया है कि नीति आयोग हेल्थ इंडेक्स रिपोर्ट 2018 के अनुसार प्रदेश में कुल वार्षिक जन्म आकलन के सापेक्ष जन्म पंजीकरण 60 दशमलव 70 प्रतिशत पाया गया है। जिसके कारण स्वास्थ्य सूचकांक पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा है कि पंचायती राज विभाग एवं नगर विभाग को सीआरएस पोर्टल पर आन बोर्ड कराया जाए, ताकि संबंधित विभाग सीआरएस पोर्टल पर सीधे लॉगिन कर या हाई पर लिंक के माध्यम से पंजीयन कार्य कर सकें। जन्म-मृत्यु पंजीकरण के लिए ई-डिस्टिक पोर्टल एवं ई-नगर सेवा पोर्टल प्रणाली में भी आवश्यक संशोधन कराने का निर्देश दिया है। इसको लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में
विज्ञापन

कलेेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित होनी थी। लेकिन मंडलायुक्त के आने के कारण नहीं हो सकी। इसके लिए समस्त ग्राम सचिवों को 31 प्रशिक्षण देना सुनिश्चित है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. प्रीतम कुमार मिश्र ने बताया कि ग्राम सचिव 31 जनवरी से पूर्व मेरे कार्यालय से यूजर आईडी व पासवर्ड प्राप्त कर लें। अन्यथा 31 से ई-डिस्टिक पोर्टल तथा ई-नगर सेवा के माध्यम से पंजीकरण की समानांतर व्यवस्था पूरी तरह से बंद हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed