फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Biometric attendance of candidates will be taken

Ballia News: अभ्यर्थियों की लगेगी बायोमेट्रिक हाजिरी

Tue, 13 Jun 2023 10:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 10:38 PM IST
विज्ञापन
Biometric attendance of candidates will be taken
बलिया। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए बैठक जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा 15 जून को होने वाली है। कुछ अभ्यर्थी जिनका सेंटर जनपद में होगा वे अभी से जनपद में आने लगेंगे। इसके मद्देनजर रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंड पर व्यवस्था की जाए। साथ ही कुछ इंटर कॉलेजों में अभी से कमरों की साफ सफाई कर ली जाए। ताकि वहां जरूरतमंद अभ्यर्थी रुक सके। वहां पर बिजली और पानी की व्यवस्था रखी जाए। परीक्षा के दौरान कक्षाओं में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं और उन पर निगरानी रखी जाए।
विज्ञापन

परीक्षा को शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था पर विचार विमर्श किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हर परीक्षा केंद्र पर पुलिस बल की टीम मौजूद रहेगी। साथ ही अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था के संबंध में भी विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखने के लिए परीक्षा की सामग्री को नियत समय पर खोलने तथा नियत स्थान पर ही संग्रहित करने का निर्देश दिया गया। केंद्र प्रतिनिधियों, स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा पर्यवेक्षकों को दिशा निर्देश दिया गया। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र उसकी एक फोटो युक्त प्रति तथा वैद्य फोटो के साथ ही प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने दिया जाएगा। परीक्षा देते समय अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज की जाएगी। परीक्षा 19 केंद्रों पर संचालित की जाएगी। इसमें 8428 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे।
विज्ञापन

बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक डीपी तिवारी, एडीएम डीपी सिंह, सीआरओ अनिल अग्निहोत्री, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि डॉ. उमेश कुमार, डॉ. संजय सिंह, नोडल अधिकारी एवं कुलसचिव जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय एसएल पाल, डॉ. बीएन पाण्डेय, डॉ. अरविंद नेत्र पांडेय, डॉ. अजय कुमार चौबे उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed