फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Bills up to one lakh were sent without connection.

Ballia News: बिना कनेक्शन भेज दिया एक लाख तक बिल

Mon, 12 Jan 2026 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Bills up to one lakh were sent without connection.
रसड़ा क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र गढि़या परिसर में बिना कनेक्शन के बिल भेजने पर मीटर के साथ प्र
रसड़ा। क्षेत्र के गढ़िया स्थित विद्युत पावर हाउस पर सोमवार को निगम की तरफ से बिना कनेक्शन के ही पचास हजार से लेकर एक लाख तक विद्युत बिल भेजने पर नागपुर की विद्युत उपभोक्ता महिलाओं ने विद्युत मीटर के साथ प्रदर्शन किया। निगम का कोई सक्षम अधिकारी न रहने के कारण निराश होकर लौट गईं। चेताया कि बिल माफ न होने तक धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

नागपुर की सरिता देवी, शुभावती देवी, तेतरी देवी, लालसा देवी, ललिता, मीरा, शांति देवी, चंद्रावती देवी, सुमित्रा आदि महिलाओं ने बताया कि हम लोगों के मकान पर आठ वर्ष पूर्व ही निगम द्वारा बिना कनेक्शन दिए ही मीटर लगा दिया गया। उस समय हम लोगों से यही कहा गया कि बहुत जल्द तार भी जोड़ दिया जाएगा। बिना कनेक्शन के ही निगम की तरफ से हम सभी को बिल पचास हजार से एक लाख तक भेज दिया गया है। महिलाओं ने आरोप लगाया कि सरकार हम लोगों का बिल खत्म करे, नहीं तो हम लोगों को काम दें, जिससे कमा करके पैसा जमा कर सकें। प्रदर्शन के दौरान निगम के किसी सक्षम अधिकारी के नहीं पहुंचने से निराश होकर महिलाएं लौट गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed