फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Bike riding youth dies due to collision with tanker

Ballia News: टैंकर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Tue, 04 Feb 2025 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Bike riding youth dies due to collision with tanker
रसड़ा। मऊ जाने वाले मार्ग पर स्थित पकवाइनार के समीप रविवार की देर शाम टैंकर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर निवासी कमलेश तिवारी (32) सराय भारती से अपने किसी रिश्तेदार के यहां से बाइक से गांव लौट रहे थे। पकवाइनार के पास अचानक सामने से आ रहे दूध के टैंकर ने टक्कर मार दी। बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, कमलेश गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सीएचसी पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय में रास्ते में मौत हो गई। कोतवाल रत्नेश सिंह ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। टैंकर को कब्जे में ले लिया गया। घटना के बाद चालक भाग गया है। उसकी तलाश की जा रही है।
बाइक की टक्कर से पैदल घर लौट रहे वृद्ध की मौत : बेरुआरबारी। सुखपुर थाना के बेरुआरबारी मार्ग पर रविवार की रात बाइक की टक्कर से देवनायक शुक्ल (70) निवासी मिढ्ढा गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मिढ्ढा गांव निवासी देवनायक उर्फ महंत शुक्ल अपने भाई शिव प्रसाद शुक्ल की लड़की की शादी में गए थे। वहां से खाना खाने के बाद घर लौट रहे थे। सुखपुरा की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। संवाद
विज्ञापन

पुलिसकर्मी की बाइक से बालक घायल, रेफर : बैरिया। रानीगंज-सुरेमनपुर मार्ग पर बाइक की टक्कर से 10 वर्षीय बालक घायल हो गया।

डायल-112 में तैनात हेड काॅस्टेबल योगेंद्र पटेल सुबह में अपने चार वर्षीय बेटे को बाइक पर बैठाकर सुरेमनपुर स्टेशन से रानीगंज बाजार आ रहे थे। बालदेव दास कुटिया के पास कोटवा निवासी वसीन का 10 वर्षीय पुत्र अयान मधुबनी स्थित पिता की पंक्चर की दुकान पर साइकिल से जा रहा था। उसी दौरान बाइक व साइकिल की टक्कर हो गई। अयान गंभीर रूप से घायल हो गया। इसमें हेड कांस्टेबल का चार वर्षीय लड़का भी घायल हो गया। ग्रामीणों ने हेड कांस्टेबल की बाइक को रोक पुलिस के सुपुर्द कर दिया। अयान को ग्रामीणों ने सीएचसी सोनबरसा भेज दिया। लेकिन चिकित्सकों ने जिला अस्पताल को रेफर कर दिया। ग्रामीणों ने जवान को शराब पीकर बाइक चलाकर बाइक चलाने का आरोप लगाया। इस बाबत थाना प्रभारी रामायण सिंह ने कहा कि बाइक व साइकिल की टक्कर की जानकारी मिली तो मौके पर पुलिसकर्मी को भेजा गया था। वहां कोई मिला नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed