फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Bike riding miscreants shot the young man, condition critical

Ballia News: बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

Mon, 26 Jun 2023 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
Bike riding miscreants shot the young man, condition critical
बलिया। भीमपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक को गोली मारकर जानलेवा हमला किया गया। ओटिकुलिया निवासी संजय यादव को बदमाशों ने गोली मार दी। युवक को मऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उसका इलाज जारी है। गोली मारने के कारणों का पता नहीं चल सका। मामले में पुलिस ने घायल के दोस्त संदेश यादव केीतहरीर पर दो लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक़ थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर टिकुलिया निवासी संजय यादव अपने गांव के ही संदेश यादव के साथ कसेसर बाजार से घर जा रहा था। अभी वह गांव से कुछ पहले ही था तभी बाइक सवार बदमाशों ने पीछे से संजय पर गोली चला दी। गोली संजय के पीठ में लगी। ग्रामीणों की माने तो दो बार गोली चलने की आवाज सुनाई दी।
विज्ञापन

वहीं गोली लगने के बाद संदेश सड़क पर मौजूद ग्रामीणों को सूचना देते हुए बाइक से इलाज के लिए मऊ लेकर निकल गया। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष भीमपुरा मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गए। कुछ समय बाद सीओ रसड़ा फहीम भी पहुंचकर मातहतों से जानकारी लेने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने घायल के दोस्त संदेश यादव की तहरीर पर नीतीश यादव एवं राजू सिंह के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई। घायल संजय यादव का पुलिस रात में ही अस्पताल पहुंचकर बयान दर्ज किया। बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ भीमपुरा सहित अन्य थानों में लूट, छिनैती सहित अन्य मामलों में दर्जनों अभियोग पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed