फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Father and son were hit by a dumper loaded with iron rods one died

Ballia News: सरिया लदे डंपर की चपेट में आए पिता पुत्र, एक की मौत, शव रखकर सड़क पर हंगामा

Wed, 25 Jun 2025 11:25 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Wed, 25 Jun 2025 11:25 AM IST
सार

सरिया लदे डंपर की चपेट में आने से पिता की मौके पर मौत हो गई और पुत्र बुरी तरह से घायल हो गया। जिसका इलाज अस्पताल में किया जा रहा है। घटना के बाद स्थानीय नागरिकों ने जमकर हंगामा किया जिसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने मुआवजे का आश्वासन दिया।
 

विज्ञापन
Father and son were hit by a dumper loaded with iron rods one died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फेफना थाना क्षेत्र के थमहनपुरा-बैरिया  मार्ग पर मंगलवार की रात छड़ लदे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। थमहनपुरा गांव निवासी मनोज वर्मा  50 वर्ष शहर स्थित दुकान पर काम करते थे, उनका लड़का मनीष वर्मा भी काम करता है।  

विज्ञापन


मोटरसाइकिल से दोनों पिता पिता  घर वापस लौटते समय बघेजी तिनमुहानी के पास ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के कार्य को लेकर सरिया से लदे ट्रेलर के चपेट में आने से मनोज वर्मा की मौके पर मौत हो गई, लड़का मनीष वर्मा बाइक से कूद कर जान बचाया।
विज्ञापन


पिता की हालत देख के बाद लड़का दहाड़ मार रोने लगा। घटना की खबर लगते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई। मुआवजा व कार्रवाई की मांग को लेकर एनएच 31 पर शव रखकर जाम कर दिया। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार से जाम लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी खबर लगते ही मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर, तहसीलदार व थाना प्रभारी अजय त्रिपाठी दलबल के साथ पहुंच गए। प्रशासन ने कार्यदाई संस्थान द्वारा 10 लाख रुपए का सहयोग पोस्टमार्टम होने के पहले और सरकारी मुआवजा पांच लाख का दिलाने का आश्वासन दिया। 5 लाख का बीमा का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed