फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Bike rider dies due to tractor collision

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Thu, 04 Feb 2021 10:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to tractor collision
बेल्थरारोड। नगरा मार्ग पर अवायां ग्राम के पास बृहस्पतिवार को अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। ट्रैक्टर के टक्कर से बाइक क्षतिग्रस्त हो गई तथा बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में आसपास के लोगों ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। बताया जाता है कि उभांव थाना क्षेत्र के एकसार ग्राम निवासी हिमांशु मौर्य (18) अपने ननिहाल नगरा थाना क्षेत्र के ककरी ग्राम गया हुआ था। वापस लौटते समय हिमांशु खेती के लिए प्याज का बीज लेकर बाइक से नगरा मार्ग होते हुए अपने घर की ओर जा रहा था कि अवायां ग्राम के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह बाइक समेत सड़क के किनारे गिर गया। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सीएचसी पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने मां-बाप का इकलौता संतान था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed