फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Bike rider dies due to collision with unknown vehicle

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Sat, 22 Jan 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to collision with unknown vehicle
हल्दी। थाना क्षेत्र के भरसौता पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार की देर शाम अज्ञात वाहन की जद में आने से 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

हल्दी भदौरिया टोला के अनुसूचित बस्ती निवासी विशाल भारती (18) पुत्र राम नारायण भारती व उसका पड़ोसी भोलू भारती (17) पुत्र मकुदन भारती किसी काम से गए थे। बैरिया की तरफ से लौटते समय भरसौता पेट्रोल पंप के पास किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। चीख पुकार सुनकर पेट्रोल पंप पर मौजूद लोग घटनास्थल पर पहुंचे। एम्बुलेंस से दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। विशाल की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने मऊ के लिए रेफर कर दिया। मऊ ले जाते समय रास्ते में ही विशाल की मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। भोलू की हालत संतोषजनक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed