{"_id":"67fd54ee218dc579f00030ba","slug":"bike-rider-dies-after-coming-under-tractor-ballia-news-c-190-1-bal1001-137683-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: ट्रैक्टर की जद में आने से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: ट्रैक्टर की जद में आने से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
हल्दी। गायघाट गांव के समीप सोमवार की शाम ट्रैक्टर की जद में आने से 22 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
रेवती थाना क्षेत्र के दीघार गांव निवासी राजा (22) पुत्र हरेराम मोटरसाइकिल से हल्दी से रामगढ़ की तरफ जा रहा था। अभी वह गायघाट के समीप ही पहुंचा था कि पीछे से ट्रैक्टर ने जोरदार धक्का मार दिया। बाइक सवार राजा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजा। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मोटरसाइकिल व ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया है।
थानाध्यक्ष विश्वदीप सिंह ने बताया कि राजा की मौत हुई है, परिजनों के तरफ से कोई तहरीर अभी नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में रखा गया है।