फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Bike rider dies after colliding with truck

Ballia News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Tue, 17 Feb 2026 10:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after colliding with truck
रसड़ा। तिराहीपुर मार्ग स्थित मुड़ेरा मीरा बाबा स्थान के समीप मंगलवार की शाम ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार रामू यादव की मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र के रोहना निवासी रामू यादव (32) पुत्र तारकेश्वर यादव अपनी बाइक से बड़ी बहन ज्ञांति देवी से मिलने भरपूरवा गाजीपुर जा रहे थे। मीरा बाबा के स्थान के समीप पीछे से आ रहा ट्रक बाइक को टक्कर मारते हुए भाग निकला। टक्कर लगते ही रामू यादव सड़क पर दूर जा गिरा। गंभीर रूप से घायल रामू यादव को रसड़ा सामुदायिक स्वास्थ केंद्र लाया गया जहां इलाज के दौरान रामू की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में रामू ने दम तोड़ दिया। कोतवाली प्रभारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। रामू यादव दो भाई और एक बहन में सदसे छोटा था। रामू बाहर रह कर प्राइवेट कार्य करता था। रामू की अभी शादी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed