{"_id":"6900f92ae1cf67970b012fde","slug":"bike-rider-dies-after-colliding-with-pickup-ballia-news-c-190-1-ana1001-151005-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
घोघा। बांसडीह तहसील क्षेत्र के खरौनी-सुवरंहा मार्ग पर सोमवार की देर रात तेज रफ्तार पिकअप ने मोटरसाइकिल सवार दीपेश सिंह (22) वर्ष व लालजी यादव (25) को टक्कर मार दी। दीपेश सिंह की मौत हो गई। लालजी यादव को जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर कर दिया गया।
खरौनी गांव के गड़ही टोला निवासी दीपेश सिंह व फिरंगी टोला निवासी लालजी यादव देर रात बिसौली गांव से घर लौट रहे थे। टीएस बंधा पर सुवरंहा गांव से आगे पिकअप ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। दोनाें बाइक सवार युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर की आवाज सुन पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सक ने दीपेश को मृत घोषित कर दिया तथा गंभीर रूप से घायल लालजी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों का रोते-रोते हाल बेहाल रहा। थाना प्रभारी राकेश उपाध्याय ने कहा कि पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। इसमें एक की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। गाड़ी की खोजबीन की जा रही है।
दुर्घटना में टेंट कारोबारी घायल
बांसडीह के वार्ड न 11 निवासी टेंट कारोबारी अशोक प्रजापति को सोमवार की रात किसी वाहन ने टक्कर मार दी। राहगीरों ने सीएचसी पहुंचाया। वहां से चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से बीएचयू रेफर किया गया। बांसडीह कचहरी स्थित ब्रह्म बाबा स्थान और दुर्गा मंदिर पर बने छठ पूजा पंडाल में अशोक ने जनरेटर और टेंट लगाया था। रात दस बजे के बाद जनरेटर बंद कर पैदल घर लौट रहे थे। उसी दौरान हादसा हो गया।