फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Bike rider crashed into Nilgai, two killed

नीलगाय से टकराकर पेड़ से टकराए बाइक सवार, दो की मौत

Sun, 27 Sep 2020 09:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
Bike rider crashed into Nilgai, two killed
क्षेत्र के दलपतिपुर चट्टी से लगभग 100 मीटर पूरब कटहरी के पास शनिवार की देरशाम नीलगाय से टकराकर बाइक सवार पेड़ से जा टकराए। जिससे घटनास्थल पर ही बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे को मामूली चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची बैरिया पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए रात में ही जिला मुख्यालय भेज दी।
विज्ञापन

बताया जाता है कि शनिवार की देरशाम दलपतपुर गांव के तीन युवक बैरिया की तरफ जा रहे थे कि कटहरी के पास अचानक उनके सामने से नीलगाय दौड़ते हुए गुजरी जिससे बाइक सवार टकरा गए और असंतुलित होकर सड़क किनारे पेड़ से जाकर टकराए। हादसे में अमृत ठाकुर पुत्र आत्मा ठाकुर व धर्मेंद्र 22 पुत्र परशुराम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक सवार अशोक यादव 25 पुत्र अवध बिहारी यादव को मामूली चोटें आई। सूचना पर पहुंची बैरिया पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। पुलिस ने घायल अशोक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed