फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Bike rider absconding with a bag full of jewelry and money

गहनों व रुपयों से भरा बैग लेकर बाइक सवार फरार

Fri, 28 Jan 2022 09:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 09:54 PM IST
विज्ञापन
Bike rider absconding with a bag full of jewelry and money
कोतवाली क्षेत्र के सराय भारती गांव में बृहस्पतिवार की रात आई एक बारात से बाइक सवार दो युवक गहनों एवं रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। दूल्हे के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई में जुट गई। लेकिन कोई अहम सुराग नहीं मिल सका।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गड़वार थाना क्षेत्र के रतसर गांव से परमात्मा गोंड के लड़के की बारात सरायभारती गांव निवासी जितेंद्र गोंड के यहां आयी थी। जहां बाइक सवार दो युवक परमात्मा से बातचीत कर मेलजोल बढ़ा लिया और जैसे ही मौका मिला बाइक सवार युवकों ने गहना एवं पैसों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। मौके पर बैग न देख परमात्मा अवाक रह गए। परमात्मा ने कोतवाली में तहरीर दिया। जिसमें उल्लेख किया है कि छह थान सोने व चांदी के गहने एवं एक लाख रुपया उचक्के लेकर फरार हो गए है। इस बाबत कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि दूल्हे के पिता के तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed