फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Bike rally will be taken out to get the sugar mill running

Ballia News: चीनी मिल चलवाने के लिए निकालेंगे बाइक जुलूस

Tue, 07 Oct 2025 10:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
Bike rally will be taken out to get the sugar mill running
नगरा के अतिथि गृह में चीनी मिल चलाओ अभियान समिति की बैठक को संबोधित करते पूर्व विधायक रामइकबाल
इंदरपुर। नगरा स्थित अतिथि गृह में चीनी मिल चलाओ अभियान समिति की हुई बैठक में जयप्रकाश नारायण की जयंती पर 11 अक्तूबर को बाइक जुलूस निकालने का निर्णय लिया गया। पूर्व विधायक रामइकबाल सिंह ने कहा कि चीनी मिल चलाओ, किसान बचाओ कार्यक्रम किसी पार्टी विशेष का नहीं है बल्कि किसानों का है। इसमें सभी की सहभागिता जरूरी है। पूर्व विधायक ने कहा कि गरीब कार्यकर्ताओं के लिए कोई भी जनप्रतिनिधि नहीं लड़ता। गरीब कार्यकर्ता की लंबाई में हमें 302 का आरोपी बना दिया गया था। पूर्व विधायक ने कहा कि अगस्त 2026 तक हम इंतजार करेंगे। यदि चीनी मिल चालू नहीं हुई तो हमें लोग जेल के अंदर देखेंगे। एक बहुत बड़ा आंदोलन शुरु किया जाएगा। जानकारी दी कि बाइक जुलूस चीनी मिल परिसर से शुरु होकर पूरे रसड़ा विधान सभा क्षेत्र का भ्रमण करने के बाद उपजिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचेगा। वहां एसडीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा। अभियान के संयोजक गीताशरण सिंह ने कहा कि बाइक जुलूस का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना है। उद्योग के नाम पर बलिया में सिर्फ चीनी मिल थी वह भी बंद कर दी गई। यदि इसी तरह से किसानों व जनता का समर्थन मिलता रहेगा तो चीनी मिल चालू होकर रहेगी। बैठक में अरविंद नारायण सिंह राधेश्याम यादव, रामायण सिंह, विनोद चौहान, अजय मिश्र, रणंजय सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed