फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Bike rally organised for Hindu convention

Ballia News: हिंदू सम्मेलन के लिए निकाली बाइक यात्रा

Sun, 07 Dec 2025 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Bike rally organised for Hindu convention
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के तृतीय चरण के कार्यक्रम के लिए बाइक जुलूस​ निकालते स
बलिया। संघ के शताब्दी वर्ष के तृतीय चरण के कार्यक्रम के तहत बस्ती में 14 दिसंबर से 11 जनवरी तक हिंदू सम्मेलन आयोजित होगा। इसके लिए जनजागरण के उद्देश्य से मोटरसाइकिल यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

यात्रा का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोरक्ष प्रांत के प्रांत प्रचारक रमेशजी ने विधि-विधान के साथ भगवा ध्वज दिखाकर किया। नगर के इतिहास में यह यात्रा सबसे बड़ी मोटरसाइकिल यात्राओं में से एक मानी जा रही है। सैकड़ों मोटरसाइकिलों की लंबी कतार और हजारों कार्यकर्ताओं की उत्साहित उपस्थिति ने पूरे मार्ग को भगवामय कर दिया। रास्ते भर जय श्रीराम, वंदे मातरम, भारत माता की जय के जयघोष गूंजते रहे।
विज्ञापन

यात्रा की शुरुआत नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माल्देपुर से हुई। इसके बाद यह नगर के प्रमुख मार्गों चित्तू पांडेय चौराहा, विशुनीपुर, सेनानी उमाशंकर चौराहा आदि से होते हुए टीडी कॉलेज के परिसर में पहुंची। टीडी कॉलेज परिसर में पहुंचे जनसमूह ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ कर यात्रा का समापन किया। आयोजन समिति ने बताया कि यह मोटरसाइकिल यात्रा सामाजिक-सांस्कृतिक जागरूकता, राष्ट्रीय एकता और धार्मिक सद्भाव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से निकाली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजन में सह जिला संघचालक डॉ. विनोद सिंह, नगर संघचालक परमेश्वरनश्री, प्रान्त कार्यवाह विनय सिंह, विभाग प्रचारक अम्बेश, अरुण मणि, अखिलेश्वर, सौरभ पांडेय, सौरभ सिंह, मारुति नन्दन, प्रवीण रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed