{"_id":"6a4c13f0d03e11bc9a07133c","slug":"bike-overturns-while-trying-to-avoid-cyclist-youth-dies-ballia-news-c-190-1-ana1001-168023-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: साइकिल सवार को बचाने में पलटी बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: साइकिल सवार को बचाने में पलटी बाइक, युवक की मौत
विज्ञापन
सुखपुरा थाना क्षेत्र के भरखरा चट्टी पर हुए सड़क हादसे में मृतक कुरेजी गांव निवासी श्रीनाथ चौहान
- फोटो : Archive
सुखपुरा। थाना क्षेत्र के भरखरा चट्टी पर सोमवार की दोपहर साइकिल सवार को बचाने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। बाइक सवार श्रीनाथ चौहान (28) निवासी कुरेजी गड़वार गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने जिला अस्पताल भेजवाया, जहां मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। मौत की खबर लगते ही पत्नी का रोते-रोते बुरा हाल रहा।
गड़वार थाना के कुरेजी गांव निवासी श्रीनाथ चौहान कोच्चि में एक कंपनी में वेल्डिंग का काम करता था। वह दो भाइयों में बड़ा था। इन दिनों घर पर छुट्टी पर आया था। पत्नी मीना नौ माह की गर्भवती है, वह प्रसव के लिए मायके में गई है। श्रीनाथ चौहान सोमवार को पत्नी से मिलने के लिए ससुराल सिकंदरपुर बाइक से जा रहा था, लेकिन रास्ते में मोबाइल पर बातचीत के दौरान पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, उसने पति को आने से मना कर दिया।
इसके बाद श्रीनाथ घर लौट रहा था। भरखरा चट्टी के पास अचानक एक साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में उसकी बाइक असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में उसकी मौत हो गई। सुखपुरा थानाध्यक्ष रत्नेश दुबे ने कहा कि घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को घटना की जानकारी दी गई।