{"_id":"60cc277c8ebc3e7c6a7d8052","slug":"bike-jumped-in-deep-pit-three-years-old-innocent-died-after-falling-into-drain-ballia-body-found-after-an-hour","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया में सड़क हादसाः गड्ढे में उछली बाइक, नाले में गिरने से तीन वर्षीय मासूम की मौत, एक घंटे बाद मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया में सड़क हादसाः गड्ढे में उछली बाइक, नाले में गिरने से तीन वर्षीय मासूम की मौत, एक घंटे बाद मिला शव
Fri, 18 Jun 2021 10:26 AM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 18 Jun 2021 10:26 AM IST
सार
पुत्र बाइक पर आगे बैठा हुआ था। नगरा-सिकंदरपुर मार्ग स्थित गौरा मदनपुरा गंव के पास गड्ढे में बाइक असंतुलित होकर पलट गई। तीन वर्षीय पुत्र नाले में जा गिरा।
विज्ञापन
बलिया में सड़क हादसा
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
बलिया जिले में नगरा-सिंकदरपुर मार्ग पर गौरा मदनपुरा के पास गड्ढे में बाइक उछलने से तीन साल का मासूम नाले में गिर गया। लगभग आधे-एक घंटे के बाद उसका शव नाले से बरामद हुआ। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। हादसा बृहस्पतिवार की देर शाम हुआ। पिता बच्चे को नगरा में चिकित्सक को दिखाकर घर लौट रहा था।
विज्ञापन
पकड़ी थाना क्षेत्र के ननहू निवासी अभिषेक अपने तीन वर्षीय पुत्र को चिकित्सक को दिखाने के लिए नगरा गए थे। बृहस्पतिवार देर शाम को बाइक से बेटे को लेकर वो घर लौट रहे थे। पुत्र बाइक पर आगे बैठा हुआ था। नगरा-सिकंदरपुर मार्ग स्थित गौरा मदनपुरा गंव के पास गड्ढे में बाइक असंतुलित होकर पलट गई।
विज्ञापन
अभिषेक सड़क पर दूसरी तरफ गिरे और पुत्र उछल कर नाले में चला गया। पिता ने किसी तरह से उठकर बच्चे को ढूंढना शुरू किया, लेकिन कहीं पता नहीं चला। शोर मचाने पर शौच के लिए निकले लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। लगभग आधे-एक घंटे की तलाश के बाद नाले से बच्चे का शव बरामद हुआ। सूचना पर डायल-112 पुलिस मौके पहुंची। पिता के कहने पर शव उन्हें सौंप दिया गया। बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन