फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Bike collides with truck parked at railway crossing, youth dies

Ballia News: रेलवे क्राॅसिंग पर खड़े ट्रक से बाइक की टक्कर, युवक की मौत

Sun, 19 Apr 2026 01:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with truck parked at railway crossing, youth dies
रसड़ा । मऊ मार्ग पर स्थित गढिया रेलवे क्राॅसिंग के समीप शुक्रवार को देर रात खड़े ट्रक में तेज रफ्तार बाइक सवार सूर्य नाथ राम (27) टकरा गया। घायल सूर्यनाथ की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजवाया दिया।
विज्ञापन

दलई तिवारीपुर (अखनपुरा) निवासी सूर्य नाथ राम महतवार गांव से मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद देर रात बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। रेलवे क्रॉसिंग के समीप खड़े ट्रक से उनकी बाइक जा टकराई। टक्कर होते ही सूर्य नाथ राम बाइक सहित सड़क पर दूर जा गिरे। आस-पास के लोगों ने घायल सूर्य नाथ को बेहोशी की हालत में रसड़ा अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया, गांव में शोक की लहर दौड़ गई। कोतवाल योगेन्द्र बहादुर सिंह ने कहा कि रेलवे क्रॉसिंग के पास खड़े ट्रक से बाइक टकराने से मौत हो गई। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed