{"_id":"615f1f238ebc3e05ee784b1b","slug":"bike-collides-with-tractor-while-overtaking-woman-dies-ballia-news-vns6159762162","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरटेक करने में टैक्टर से टकराई बाइक, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरटेक करने में टैक्टर से टकराई बाइक, महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुखपुरा थाना क्षेत्र के सुखपुरा-करमपुर मार्ग पर करमपुर ग्राम के समीप बृहस्पतिवार को ट्रैक्टर को ओवरटेक करने में कुचलकर बाइक सवार महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया, जहां उस की स्थिति गंभीर है।
मनियर थाना के दुर्गीपुर निवासिनी सुनीता (35) अपनी बहन के घर सोनबरसा में कुछ दिन पहले आई थी। बृहस्पतिवार की सुबह वह अपने बहनोई राजेश राजभर (37) के साथ किसी रिश्तेदारी में बाइक से गई थी। वहां से दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। सुखपुरा-करमपुर मार्ग पर बालू लदा ट्रैक्टर आगे जा रहा था। ड्राइवर तेज आवाज में गाने सुन रहा था। लगभग 1:30 बजे बाइक चला रहे राजेश ने काफी हार्न बजाया, गाना सुन रहे ट्रैक्टर चालक को सुनाई नहीं दिया। इसी बीच थोड़ी जगह मिलने पर राजेश ने बाइक को ट्रैक्टर से आगे निकालने का प्रयास किया कि ट्रैक्टर-ट्राली से बाइक को धक्का लगा। बाइक रोड के नीचे खेतों में चली गई और जीजा-साली दोनों सड़क पर गिर पड़े। ट्राली का पिछला चक्का दोनों को कुचलते हुए आगे निकल गया। इसमें सुनीता की मौके पर ही मौत हो गई और राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ घायल राजेश को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए बलिया भेज दिया। इसी बीच कुछ लोगों ने ट्रैक्टर को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया, लेकिन गांव के बड़े-बुजुर्गों के हस्तक्षेप से लोग मान गए।