फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Bike collides with Nilgai, youth dies

Ballia News: बाइक नीलगाय से टकराई, युवक की मौत

Tue, 12 Sep 2023 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Sep 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with Nilgai, youth dies
बैरिया। रिश्तेदारी से बर्थ डे पार्टी मनाकर लौट रहे युवक की बाइक नीलगाय से टकरा गई। दिव्यांग युवक की मौत हो गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। सोनबरसा गांव निवासी दिव्यांग कृष्णा केशरी (21) पुत्र जित्येन्द्र केशरी रविवार की देर शाम को बैरिया स्थित अपने रिश्तेदार के यहां बर्थ डे पार्टी में गया था। रात में वह घर लौट रहा था। अभी कृष्णा अपने गांव के सामने एनएच 31 पर पहुंचा था कि उसकी बाइक नीलगाय से टकरा गई। बाइक की पचखड़े उड़ गए। मौके पर ही कृष्णा की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज बैरिया परमानन्द त्रिपाठी ने उसे को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनबरसा पहुंचाया, चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी परिजनों को सोमवार की सुबह हुई। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। कृष्णा दो भाइयों में सबसे बड़ा था। वह न बोल सकता था और न कानों से सुन सकता था। कृष्णा एक टेंट वाले के यहां मजदूरी करता था। एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed