{"_id":"667f48a0f3a8c20dd404bcc4","slug":"bike-collides-with-bus-while-attempting-to-overtake-two-killed-ballia-news-c-190-1-ana1001-118263-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: ओवरटेक के प्रयास में बस से टकराई बाइक, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: ओवरटेक के प्रयास में बस से टकराई बाइक, दो की मौत
विज्ञापन
पंदह। खेजुरी थाना क्षेत्र के खड़सरा चट्टी के समीप शुक्रवार को अपराह्न तीन बजे राज्य परिवहन निगम की बस की चपेट में आने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया। इसमें नीतीश कुमार (18) और सुरजीत कुमार (35) की मौत हो गई।
सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के लीलकर मठिया निवासी सुरजीत प्रसाद (35) अपने पड़ोसी निकेश कुमार (18) के साथ बाइक से बलिया की तरफ जा रहे थे। खड़सरा बाजार से करीब 100 मीटर पहले पिकअप को ओवरटेक करने के प्रयास में सुरजीत की मोटरसाइकिल सामने से आ रही परिवहन निगम की बस में टकरा गई। इससे दोनों युवक छिटक कर दूर जा गिरे। निर्माणाधीन मैरिज हॉल पर काम कर रहे मजदूर मौके पर पहुंरे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों को जिला अस्पताल भेज दिया। अस्पताल में चिकित्सकों ने निकेश कुमार को मृत घोषित कर दिया और सुरजीत की हालत गंभीर देख वाराणसी को रेफर कर दिया। परिजन मऊ ले कर जा रहे थे, रसड़ा के आगे पकवाइनार के पास हालत खराब होने पर सीएचसी लेकर पहुंचे, वहां उनकी मौत हो गई।