{"_id":"67345dc91613e00e9605a90e","slug":"bike-collides-wall-son-dies-come-to-ballia-from-gujarat-to-celebrate-chhath-festival-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News : दीवाल से बाइक की टक्कर, कमाऊ बेटे की गई जान; छठ पर्व मनाने के लिए गुजरात से आया था बलिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News : दीवाल से बाइक की टक्कर, कमाऊ बेटे की गई जान; छठ पर्व मनाने के लिए गुजरात से आया था बलिया
Wed, 13 Nov 2024 01:36 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Wed, 13 Nov 2024 01:36 PM IST
सार
Ballia News : सूचना पाकर मौके पर गड़वार थाने की पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, कमाऊ बेटे की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
बेटे की मौत के बाद बिलखते परिजन और मृतक की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बलिया के गड़वार थाना क्षेत्र के रतसर गड़वार मार्ग पर स्थित बंगला चट्टी पर बीती रात तेज रफ्तार बाइक सवार एक दीवार से जा टकराया, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
नगर पंचायत रतसड़ कलां के ईदगाह राजभर बस्ती निवासी जितेंद्र राजभर (22) पुत्र दवन राजभर बाइक से अपने मित्र को लाने फेफना जा रहा था कि रास्ते में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई, जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
परिवार का बड़ा व कमाऊ सदस्य होने के कारण जितेंद्र की मौत से उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। तीन भाइयों में वह बड़ा था। कुछ दिन पूर्व ही वह छठ त्योहार मनाने गुजरात से घर आया था। दो दिनों बाद ही वह कमाने जाने वाला था। उसकी मौत से परिजनों का रोते रोते बुरा हाल है।
विज्ञापन