{"_id":"64cd2ea5cb067867960b2326","slug":"bike-collided-with-pickup-of-kanwariyas-one-serious-ballia-news-c-190-1-bal1001-931-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: कांवड़ियों की पिकअप से बाइक टकराई, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: कांवड़ियों की पिकअप से बाइक टकराई, एक गंभीर
विज्ञापन
बैरिया। एनएच-31 पर सोनबरसा गांव के सामने कांवड़ियों से भरी पिकअप शुक्रवार को बाइक से टकरा गई। बाइक सवार सोना वर्मा उर्फ राजकुमार वर्मा (30) पुत्र रामेश्वर वर्मा निवासी टोला शिवन राय गंभीर रूप से घायल हो गए। कांवड़ियों ने ही घायल सोना वर्मा को सोनबरसा अस्पताल पहुंचाया।
प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल से भी उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। अस्पताल पहुंची बैरिया पुलिस ने कांवड़ियों की पिकअप और क्षतिग्रस्त बाइक को थाने ले आकर खड़ा कर दिया।
कावड़ यात्री प्रमोद सिंह कुशवाहा, शिवजी चौरसिया, सुनील चौरसिया, जीत नारायण चौरसिया आदि ने बताया कि हमलोग चौकिया गाजीपुर के निवासी हैं। कांवड़ लेकर दो पिकअप से कुल 40 लोग बाबा धाम जा रहे थे। सोनबरसा के निकट आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने उल्टी साइड में आकर पिकअप में धक्का मार दिया। इससे बाइक सवार घायल हो गया। हमलोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने हम लोगों की एक पिकअप कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि पिकअप से दुर्घटना हुई है। इसलिए पिकअप को कब्जे में लेना जरूरी है। दूसरी पिकअप अपने खर्चे से उन्हें बाबा धाम जाने के लिए उपलब्ध करा रहा था लेकिन कांवड़ियों ने बताया कि हमलोग अपने गांव से पिकअप मांगे हैं, वह आ रही है। दुर्घटना के लगभग चार घंटे बाद कांवड़ यात्रियों का जत्था एक अन्य पिकअप और एक पहले वाली पिकअप से बाबा धाम के लिए रवाना हो गया।