{"_id":"6710ef23b4ca0609ee030d48","slug":"bihar-police-sub-inspector-arrested-for-alcohol-smuggling-in-ballia-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाकी हुई दागदार!: शराब की खेप के साथ बिहार पुलिस का दरोगा गिरफ्तार, बोला- अपनी शादी में इस्तेमाल को ले जा रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाकी हुई दागदार!: शराब की खेप के साथ बिहार पुलिस का दरोगा गिरफ्तार, बोला- अपनी शादी में इस्तेमाल को ले जा रहा
Thu, 17 Oct 2024 04:34 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 17 Oct 2024 04:34 PM IST
सार
बिहार पुलिस का दरोगा कार से 121 लीटर अवैध शराब लेकर बिहार जा रहा था। इसकी सूचना पर पुलिस टीम ने उसे जांच के लिए रोका तो वह उलझ गया। उसने कहा कि शराब की खेप वह अपनी शादी में इस्तेमाल करने के लिए ले जा रहा है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देती पुलिस व शराब की खेप के साथ आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलिया की शहर कोतवाली पुलिस ने जमुआ बांध से शराब तस्करी के आरोप में बिहार पुलिस के एक दरोगा को गिरफ्तार किया है। उसकी कार से विभिन्न ब्रांड की 121 लीटर अवैध खराब बरामद हुई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार सूचना के आधार पर छापेमारी की गई थी। रोकने पर बिहार पुलिस का दरोगा उल्टा पुलिस से ही उलझ गया। शराब को अपनी शादी में ले जाने की बात बता रहा था। उसके साथ में उसकी होने वाली पत्नी भी मौजूद थी।
विज्ञापन
अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर ने बताया कि शहर कोतवाली पुलिस जमुना बांध के चाभी घाट के पास मौजूद थी। पुलिस टीम को सूचना मिली कि एक व्यक्ति कार में अवैध शराब लेकर आ रहा है। कोतवाली पुलिस ने जमुआ बांध पर घेराबंदी कर एक कार को रोका।
विज्ञापन
कार से गिरफ्तार रवि किशन पराशर पुत्र स्व. पशुपति नाथ निवासी मिश्रवलिया पोस्ट जलालपुर थाना जलालपुर जनपद सारण बिहार पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात है। इसकी कार से विभिन्न ब्रांड की 121 लीटर अंग्रेजी शराब व बीयर बरामद हुई। पुलिस के अनुसार आरोपी की कार रोकने पर वह पुलिस से उलझ गया था। बता रहा था कि उक्त शराब अपनी शादी में प्रयोग के लिए ले जा रहा था।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन