फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Big vehicles will not pass on Jayaprabha bridge today

जयप्रभा सेतु के मरम्मत को किया गया शिलान्यास

Fri, 14 Feb 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Big vehicles will not pass on Jayaprabha bridge today
एन एच 31 बैरिया मांझी मार्ग पर स्थित जयप्रभा सेतु मरम्म के लिए पूजा-पाठ करते सांसद वीरेंद्र सिंह मस - फोटो : BALLIA
जयप्रकाश नगर/बलिया। राष्ट्रीय राजमार्ग 31 बैरिया मांझी मार्ग पर स्थित जयप्रभा सेतु की मरम्मत के लिए शुक्रवार को बलिया सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, महाराजगंज (बिहार) के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल और भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने पूजा कर शिलान्यास किया। मरम्मत के दौरान सेतु पर भारी वाहनों का आवागमन 15 फरवरी से बंद रहेगा।
विज्ञापन

जयप्रभा सेतु की मरम्मत को लेकर अमर उजाला ने लगातार खबरें प्रकाशित की थी। इसको संज्ञान में लेते हुए जिला प्रशासन और एनएचएआई के लोगों को इसको गंभीरता से लिया। राष्ट्रीय राजमार्ग 31 बैरिया मांझी मार्ग पर स्थित जयप्रभा सेतु के मरम्मत को लेकर कई आवाज उठी लेकिन कार्रवाई नहीं हो पा रही थी। शुक्रवार को मरम्मत कार्य का शिलान्यास जनपद के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, बिहार के महराजगंज क्षेत्र के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल व जिले के भाजपा अध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने किया। सांसद श्री सिंह ने कहा कि सरकार देश के समस्त नागरिकों के लिए विभिन्न तरह की योजनाओं को संचालित कर प्रत्येक नागरिक को सुसम्पन्न बनाने का कार्य कर रही है। वहीं, कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा हम तो किसान परिवार से हैं किसानों के सभी दर्द को पूरी तरह जानते हैं लेकिन वे किताबो में पढ़कर किसान को जानते हैं वे किसानों के हित की बात क्या कर सकते हैं। सरकार किसानों की आमदनी को दोगुना करने के प्रयास में जुट गई है जिसको बहुत जल्द करके दिखाएगी। कहा कि हमें अपना कार्य करना है, हमने किया और जयप्रभा सेतु के मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया साथ ही होली के बाद बहुत जल्द ही एनएच के मरम्मत का कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

सांसद श्री सिग्रीवाल ने सांसद मस्त को इस कार्य के लिए प्रशंसा की। भाजपा के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने सरकार की योजनाओं को बताते हुए कहा कि हमारी पार्टी सबका साथ सबका विकास करती है किसी तरह के जातिगत नीति से ऊपर उठकर कार्य करती है। इस मौके पर अमिताभ उपाध्याय, पूर्व प्रमुख कन्हैया सिंह, रिंकू सिंह, मुन्नाजी सिंह, माधवेन्द्र प्रताप सिंह, नन्दजी सिंह, राकेश सिंह, अमर नाथ यादव, बिजेंद्र यादव, मन्टू बिंद, दिलीप गुप्ता, विजय बहादुर सिंह, सतेंद्र सिंह, रामकुमार सिंह, रामकुमार चौबे, राजकिशोर यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

1.75 करोड़ से होगी मरम्मत
बलिया। जयप्रभा सेतु पर आज से यानि 15 फरवरी से भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित हो जाएगा। यह जानकारी देते हुए एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर नवीन मिश्रा ने बताया कि पुल के मरम्मत कार्य की जिम्मेदारी मित्तल ब्रदर्स इंजीनियर्स एण्ड कॉन्ट्रैक्टर को दी गई है। बताया कि कुल 1.75 करोड़ की लागत से पुल का मरम्मत किया जाएगा। पुल के मरम्मत के लिए कुल दो माह की अवधि निर्धारित की गई है। बताया कि भारी वाहनों का आवागमन नजदीकी पुल से होगा।
आज तक नहीं हो सका जयप्रभा सेतु का उद्घाटन
बलिया। जयप्रभा सेतु के लिए अथक प्रयास कर इसका निर्माण कराने वाले पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चन्द्रशेखर द्वारा इसका निर्माण कार्य तो पूरा करा लिया गया। लेकिन दुर्भाग्य रहा कि सेतु का उद्घाटन नही हो सका। लेकिन सेतु के जर्जर हो जाने के कारण होने वाले मरम्मत कार्य का पुन: शिलान्यास करने का दौर जारी रहा।

41 साल पहले सेतु का शिलान्यास
जयप्रकाश नगर। चार दशक पूर्व पीपा पुल से क्षेत्र के लोगों का आवागमन होता था। इस परेशानी को देख तत्कालीन प्रदेश के नौवहन व परिवहन मंत्री चांदराम की अध्यक्षता में तत्कालीन सांसद चन्द्रशेखर ने 18 फरवरी 1979 को इस सेतु का शिलान्यास मांझी घाट पर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed