फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Big vehicles will be banned for Kalash Yatra

कलशयात्रा को लेकर प्रतिबंधित रहेंगे बड़े वाहन

Sat, 01 Oct 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Big vehicles will be banned for Kalash Yatra
बलिया। जनेश्वर मिश्रा सेतु के निकट एनएच-31 स्थित जनाड़ी तिराहे पर जियर स्वामी महाराज की ओर से आयोजित चतुर्मास यज्ञ सह श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। चार अक्टूबर को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन

दुबहर से कलश यात्रा प्रारंभ होकर रेलवे स्टेशन से चौक, चौक से हनुमानगढ़ी मंदिर, हनुमानगढ़ी मंदिर से बिचला घाट चौकी होते हुए कदम चौराहा से जनाड़ी के लिए जाएगी। इस कार्यक्रम को देखते हुए यातायात व्यवस्था के लिए सुबह 11 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक के लिए सभी बड़े वाहनों का शहर में आना पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन

इस दौरान नरही, रसड़ा, चितबड़ागांव की तरफ से शहर में आने वाले बड़े वाहन फेफना से डायवर्ट होकर गड़वार, सुखपुरा, बांसडीह होते हुए बैरिया की तरफ जाएंगे। फेफना, सागरपाली की तरफ से आने वाले छोटे वाहन चित्तू पांडेय चौराहा से डायवर्ट होकर अपने गंतव्य स्थान पर जाएंगे। बैरिया की तरफ से आने वाले बड़े वाहन चिरैया मोड़ से डायवर्ट होकर बांसडीह, सुखपुरा होते हुए फेफना की तरफ जाएंगे। हल्दी, दुबहर से आने वाले छोटे वाहन यदि शहर में आना चाहते हैं तो नीरूपुर ढाला से बिगही होते हुए बांसडीहरोड होते हुए शहर की तरफ आएंगे। शहर के अंदर जो भी छोटे बड़े वाहन आएंगे, वह चित्तू पांडेय तौराहा से डायवर्ट होकर अपने गंतव्य स्थान पर जाएंगे। शहर के अंदर से जो भी वाहन दुबहर की तरफ जाना चाहते हैं, वह चित्तू पांडेय चौराहा से कुंवर सिंह चौराहा बांसडीह होते हुए जाएंगे। चित्तू पांडेय चौराहा से दुबहर तक की रोड पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed