फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   big news of train passengers Many trains canceled due to Damaged track

रेल यात्रियों से जुड़ी बड़ी खबर, अनिश्चितकाल के लिए ट्रेनों का आवागमन ठप

Fri, 04 Oct 2019 08:52 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 04 Oct 2019 08:52 PM IST
विज्ञापन
big news of train passengers Many trains canceled due to Damaged track
फाइल फोटो
बलिया-बांसडीहरोड स्टेशनों के बीच बीते दिनों लगातार हुई बारिश के बाद ट्रैक धंसने के बाद अब ट्रेनों का आवागमन नियमित नहीं हो सका है। बीते चार पांच दिनों से इस रूट पर ट्रेनों को कासन पर चलाया जा रहा था, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं होते देख पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी डिविजन ने इस रूट पर चार अक्तूबर से अगले आदेश तक के लिए आवागमन रोक दिया है। 
विज्ञापन


इस दौरान बलिया-बांसडीहरोड स्टेशनों के बीच ट्रैक सेटलेमेंट का कार्य कराया जाएगा। रेलवे के इस निर्णय के तहत तीन गाड़ियों को निरस्त किया गया है और नौ गाड़ियों को बदले मार्ग से चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


निरस्त की गई ट्रेनें
- 04 अक्टूबर को छपरा से चलने वाली 18191 छपरा-फरुखाबाद उत्सर्ग एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- 05 अक्टूबर को फरुखाबाद से चलने वाली 18192 फरुखाबाद-छपरा उत्सर्ग एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- 05 अक्टूबर को छपरा से चलने वाली 15159 छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस निरस्त रहेगी ।

मार्ग परिवर्तन
- 03 अक्टूबर को नई दिल्ली से चलने वाली 12562 नई दिल्ली-जयनगर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग औड़िहार-बलिया-छपरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग औड़िहार-भटनी-छपरा से चलेगी।
- 03 अक्टूबर को इंदौर से चलने वाली 19305 इंदौर-कामाख्या एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग औड़िहार-बलिया-छपरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग औड़िहार-भटनी-छपरा से जाएगी।
- 03अक्टूबर को लोकमान्य तिलक टर्मिनल से चलने वाली 11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-दरभंगा पवन एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग अपने निर्धारित मार्गऔड़िहार-बलिया- छपरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग औड़िहार-भटनी-छपरा से जाएगी।
- 03 अक्टूबर को दुर्ग से चलने वाली 15160 दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस अपने  निर्धारित मार्ग औड़िहार-बलिया-छपरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग औड़िहार-भटनी-छपरा से जाएगी।
- 03 अक्टूबर को गोंदिया से चलने वाली 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग औड़िहार-बलिया-छपरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग औड़िहार-भटनी-छपरा से जाएगी।
- 04अक्टूबर को बरौनी से चलने वाली 15231 बरौनी- गोदिया एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग छपरा-बलिया-औड़िहार के स्थान पर परिवर्तित मार्ग छपरा-भटनी-औड़िहार से जाएगी।
- 04 अक्टूबर को जयनगर से चलने वाली 12561 जयनगर-नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग छपरा-बलिया-औड़िहार के स्थान पर परिवर्तित मार्ग छपरा-भटनी-औड़िहार से जाएगी।
- 04 अक्टूबर को दरभंगा से चलने वाली 11034 दरभंगा-पुणे ज्ञानगंगा एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग छपरा-बलिया-औड़िहार के स्थान पर परिवर्तित मार्ग छपरा-भटनी-औड़िहार से जाएगी।
- 03 अक्टूबर को डिब्रूगढ़ से चने वाली 20503 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग छपरा-बलिया-औड़िहार के स्थान पर परिवर्तित मार्ग हाजीपुर - सोनपुर - पाटलिपुत्र - दीनदयाल उपाध्याय- वाराणसी से जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed