फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Big disclosure in businessman suicide case, STF arrested main accused, bulldozer was going to run today

Ballia: व्यापारी आत्महत्या मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, सूदखोरों पर गैंगस्टर एक्ट की होगी कार्रवाई

Wed, 08 Feb 2023 10:11 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 08 Feb 2023 10:11 PM IST
सार

 असलहा कारोबारी आत्महत्या मामले में पुलिस ने बुधवार को नामजद तीन रसूखदार आरोपियों को रसड़ा के सिधागर घाट से गिरफ्तार कर लिया। हालांकि मुख्य आरोपी हनुमान, शैलेंद्र सिंह अभी गिरफ्त में नहीं आए हैं। उनके पास से फार्च्यूनर और चार मोबाइल बरामद हुए हैं। 

विज्ञापन
Big disclosure in businessman suicide case, STF arrested main accused, bulldozer was going to run today
एसटीएफ (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

विस्तार

बलिया में  असलहा कारोबारी आत्महत्या मामले में पुलिस ने बुधवार को नामजद तीन रसूखदार आरोपियों को रसड़ा के सिधागर घाट से गिरफ्तार कर लिया। हालांकि मुख्य आरोपी हनुमान, शैलेंद्र सिंह अभी गिरफ्त में नहीं आए हैं। उनके पास से फार्च्यूनर और चार मोबाइल बरामद हुए हैं। 

विज्ञापन


कोतवाली परिसर में एसपी राजकरन नय्यर ने पुलिस वार्ता में गिरफ्तार आरोपी अजय सिंह सिंघाल निवासी भृगु आश्रम, देवनारायण सिंह पूना निवासी राजपूत नेवरी और आलोक सिंह निवासी मिड्ढी को पेश किया। एसपी ने कहा कि नंदलाल आत्महत्या मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन


मुखबिर की सूचना पर उक्त आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई होगी और सभी के हथियार के लाइसेंस निरस्त होंगे। साथ ही संपत्ति की जांचकर जब्ती की कार्रवाई होगी।  उन्होंने कहा कि आरोपियों की ओर से जबरदस्ती कराए गए इकरारनामा को रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी। सभी आरोपियों पर साहूकारी एक्ट की भी धारा लगाई गई है। पूना सिंह पर कोतवाली में 2007 से अब तक पांच विभिन्न आरोपों में मुकदमा दर्ज हैं। वहीं, अजय सिंह पर चार और आलोक सिंह पर अब तक दो मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूदखोरों की खातिरदारी में लगे रहे गुर्गे

व्यापारी आत्महत्या मामले के बाद लोगों में सूदखोरों के खिलाफ आक्रोश है, लेकिन गिरफ्तार किए गए आरोपियों के चेहरों पर कोई शिकन तक नहीं थी। प्रशासन के तमाम दावे के बावजूद उनकी रसूख का अंदाज इसी से लगाया जा सकता है कि कोतवाली में आरोपियों की खातिरदारी का पूरा इंतजाम रहा। उनका नाश्ता और भोजन होटल से आया। कोतवाली परिसर के आसपास इन रसूखदारों के गुर्गे दिनभर घूमते रहे और पुलिस मूकदर्शक बनी रही।

मुकदमे में समझौते की मिली धमकी

सूदखोरों के आतंक से सितंबर 2019 में जिले के गणेश पांडेय ने वाराणसी में आत्महत्या कर ली थी। उस मामले में अजय सिंह सिंघाल और छोटे भाई अरुण सिंह पर नामजद मुकदमा दर्ज है। गणेश पांडेय के पुत्र सूर्यप्रकाश पांडेय ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेज कर कहा है कि 29 जनवरी की शाम को दो अज्ञात लोगों ने मुझे रास्ते में रोककर वाराणसी में सिंघाल व उनके छोटे भाई पर किए गए मुकदमे में समझौता करने की धमकी दी। इसी वजह से मेरे पिता गणेश पांडेय ने आत्महत्या कर ली। व्यापारी नंदलाल ने भी आत्महत्या की है। सूर्यप्रकाश ने मुख्यमंत्री से खुद की और परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed