Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   BHU Faculty Induction Program Concludes 41 Assistant Professors Participated Present Era Period of Change

BHU: फैकल्टी इंडक्शन प्रोग्राम का समापन, 41 सहायक प्राध्यापकों ने भाग लिया; वीसी बोले- वर्तमान परिवर्तन का दौर

Sun, 19 Apr 2026 03:30 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 19 Apr 2026 03:30 PM IST
सार

Varanasi News: प्रशिक्षण कार्यक्रम में उत्तराखंड के विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों से वनस्पति विज्ञान, प्राणी विज्ञान, रसायन विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान सहित विभिन्न विषयों के 41 सहायक प्राध्यापकों ने भाग लिया। समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।

विज्ञापन
BHU Faculty Induction Program Concludes 41 Assistant Professors Participated Present Era Period of Change
फैकल्टी इंडक्शन प्रोग्राम में शामिल लोग। - फोटो : संवाद

विस्तार

Varanasi News: काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के यूजीसी–मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र में उच्च शिक्षा विभाग, उत्तराखंड सरकार के सहयोग से आयोजित 24 दिवसीय फैकल्टी इंडक्शन प्रोग्राम का समापन रविवार को केंद्र परिसर में हुआ।

विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि वर्तमान समय परिवर्तन का दौर है, जहां व्यक्ति को सशक्त बनाने में जन्म, परिवार या राजनीतिक पहचान से अधिक ज्ञान, जागरूकता, कौशल और निरंतर परिश्रम की भूमिका है। उन्होंने कहा कि यही गुण व्यक्ति को आगे बढ़ाते हैं और समाज में सम्मान दिलाते हैं। उन्होंने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को एक महत्वपूर्ण पहल बताते हुए कहा कि इसका उद्देश्य नई शिक्षण पद्धतियों का विकास करना और विद्यार्थियों तक प्रभावी ढंग से पहुंचना है।

विज्ञापन
Trending Videos

प्रो. चतुर्वेदी ने विद्यालय और उच्च शिक्षा के बीच अंतर स्पष्ट करते हुए कहा कि जहां विद्यालय स्तर पर अनुशासन और आधारभूत शिक्षा पर जोर होता है, वहीं उच्च शिक्षा में विद्यार्थियों को स्वतंत्र चिंतन और संवाद का अवसर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक अच्छे शिक्षक की पहचान यह है कि विद्यार्थी उनसे सहज होकर प्रश्न पूछ सकें और सीखने की प्रक्रिया का आनंद ले सकें।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. आलोक कुमार चक्रवाल, कुलपति, गुरु घासीदास विश्वविद्यालय, बिलासपुर ने कहा कि वे स्वयं को प्रोफेसर नहीं बल्कि “शिक्षक” कहलाना पसंद करते हैं, क्योंकि यह शब्द अपने आप में अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षकों की आवश्यकता है, जो उत्कृष्ट विद्यार्थियों का निर्माण कर सकें। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी शिक्षक का एक भी विद्यार्थी जीवन में ऊंचाइयों तक पहुंच जाए, तो उसका जीवन सफल हो जाता है।

विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि प्रो. अनिल कुमार त्रिपाठी, निदेशक, भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान, मोहाली ने शिक्षा प्रणाली पर विचार रखते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति में विशिष्ट प्रतिभा होती है, लेकिन अक्सर शिक्षा प्रणाली सभी का मूल्यांकन एक ही पैमाने पर करती है। उन्होंने कहा कि प्रभावी शिक्षा के लिए शिक्षक और विद्यार्थी के बीच व्यक्तिगत जुड़ाव आवश्यक है।

दिल्ली विश्वविद्यालय के व्यावसायिक विकास केंद्र की निदेशक प्रो. गीता सिंह ने कहा कि भारत अपने शिक्षाविदों के सपनों को साकार करते हुए विश्वगुरु बनने की दिशा में अग्रसर है। उन्होंने वाराणसी जैसे आध्यात्मिक नगर में इस प्रशिक्षण को प्रतिभागियों के लिए सौभाग्यपूर्ण बताया और महामना मदन मोहन मालवीय के शिक्षा दर्शन का उल्लेख किया।

विज्ञापन

जोधपुर विश्वविद्यालय के मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र के निदेशक प्रो. राजेश कुमार दुबे ने कहा कि प्रतिभागी स्वयं गुरु हैं और उन्हें इस दायित्व को समझते हुए कार्य करना चाहिए। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के मूलभाव को अपनाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत केंद्र के निदेशक प्रो. आनंद वर्धन शर्मा के स्वागत उद्बोधन से हुई। संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन पाठ्यक्रम समन्वयक डॉ. संजय कुमार तिवारी ने किया। उन्होंने कार्यक्रम की संक्षिप्त रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए इसकी उपलब्धियों को साझा किया। इस अवसर पर शिक्षकों ने प्रशिक्षण के अनुभवों को अपने संस्थानों में लागू करने का संकल्प लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed