फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Bhoomi poojan for Amrit Sarovar, construction of satsang building will be done

अमृत सरोवर के लिए भूमि पूजन, सत्संग भवन का कराएंगे निर्माण

Fri, 27 May 2022 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Bhoomi poojan for Amrit Sarovar, construction of satsang building will be done
हल्दी। विकास खंड बेलहरी की ग्राम पंचायत परसिया में शुक्रवार को अमृत सरोवर के लिए भूमि पूजन सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने किया। उन्होंने सत्संग भवन का निर्माण कराने की घोषणा की।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि जितना बड़ा तालाब यहां है, उतने बड़े तालाब बहुत कम ही बचे है। इसके सरोवर बनने से इस गांव का विकास होगा। जमीन की पैमाइश कराकर एक सत्संग भवन का निर्माण किया जाए। सत्संग भवन के लिए सांसद ने उपस्थित जनता की सहमति पर 25 लाख रुपये देने की घोषणा की। सरोवर व सत्संग भवन तक आने के लिए सड़क बनाने की घोषणा की। डीसी मनरेगा हरिश्चंद्र प्रजापति ने कहा कि बलिया में 75 अमृत सरोवरों का निर्माण कराया जा रहा है। जिला कृषि अधिकारी विकेश पटेल, ब्लाक प्रमुख शशांक शेखर तिवारी, अजय पांडेय, दिनेश राम, विनोद उपाध्याय, ओमप्रकाश पांडेय, अजय चौबे, नागेंद्र सिंह, संदीप ओझा, मनीष सिंह, वीर बहादुर यादव, ओमप्रकाश, विद्याशंकर खरवार, दिलीप सिंह, अध्यक्षता जयप्रकाश साहू, अमित दुबे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed