फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Bhole came out to marry Gauri, the whole world was made a barati

गौरी को ब्याहने निकले भोले, सारा जग संग में बना बराती

Tue, 01 Mar 2022 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
Bhole came out to marry Gauri, the whole world was made a barati
बलिया। महाशिवरात्रि पर्व पर नगर के बाबा बालेश्वर मंदिर, गोला रोड स्थित कैलाश धाम, मिड्ढी स्थित शिव मंदिर, महावीर घाट सहित अन्य मंदिरों से मंगलवार को भव्य बाबा भोले नाथ की बारात निकाली गई। बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर से भोले नाथ की बारात निकाली गई। बारात नगर के विभिन्न मार्ग होते हुए पुन: शाम को मंदिर पहुंची, जहां मंदिर परिसर में महिलाओं ने मांगलिक गीत गाया। वहीं विद्वान पंडितों द्वारा माता पार्वती व शिव की वैदिक मंत्रोच्चार के संग विवाह संपन्न कराया गया। बारात में भूत, प्रेत सहित श्रद्घालु नाचते गाते हुए बारात में चल रहे थे। इसके पूर्व श्रद्घालुओं ने शिवालयों में वेलपत्र, भांग, दूध, गंगाजल, भस्म, धतूरा चढ़ाकर परिवार के मंगलमय की कामना की। इस दौरान घंट-घडिय़ाल व हर-हर महादेव के जयघोष से मंदिर परिसर व पूरा नगर शिवमय हो गया।
विज्ञापन

इस दौरान बाबा भोले नाथ की बारात मंदिर से निकलकर जापलिनगंज दुुर्गा मंदिर, जापलिनगंज चौकी, जापलिनगंज नया चौक, रामलीला मैदान, एलआईसी रोड, मालगोदाम रोड, स्टेशन रोड, स्टेशन-चौक रोड, गुदरी बाजार रोड, लोहापट्टी, चमन सिंह बागरोड, महावीर घाट रोड, विजय टाकिज रोड होते हुए पुन: बालेश्वर मंदिर पहुंचा, जहां विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के संग माता पार्वती व बाबा भोले नाथ की शादी की रस्म अदा की गई। वहीं महिलाओं ने मंदिर परिसर में मांगलिक गीत प्रस्तुत कर शादी की रस्म में चार चांद लगाया। बाबा के बारात में हजारों नर-नारियों ने सहभागिता की। बाबा के बारात में गाजे-बाजे एवं विभिन्न प्रकार की भोले नाथ के विभिन्न स्वरूपों तथा राक्षसों की झांकियां निकाली गई, जो बारात की शोभा बढ़ा रही थी। इस बारात में अंग्रेजी बाजा सहित विभिन्न प्रकार के बाजे व डीजे शामिल रहे। इसके अलावा हाथी, घोड़े व ऊंट ने बारात की शोभा बढ़ाई। उधर, मिड्ढी स्थित शिव मंदिर से बारात निकलकर मिड्ढी चौराहा, टीडी चौराहा, कुंवर सिंह चौराहा, पुलिस लाइन, एनसीसी तिराहा, कोतवाली रोड, काजीपुरा रोड, एससी कालेज चौराहा, मालगोदाम रोड, स्टेशन-चौक रोड, विजय टाकिज रोड, एलआईसी रोड, चमन सिंह बागरोड, पशु अस्पताल रोड होते हुए पुन: मंदिर पर पहुंचा। बारात के बाद जिले के प्रमुख शिवालय प्रांगणों में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। वहीं महिलाओं ने मांगलिक गीत भी गाया। वहीं नगर से सटे निधरिया गांव स्थित पंच मंदिर से भव्य शिव बारात निकाली गई। उधर, सुरक्षा के मद्देनजर बारात और मंदिरों में पुरूष व महिला पुलिस भारी मात्रा में मौजूद रही। बारात में पुलिस व खुफिया विभाग के अधिकारी व कर्मचारी वर्दी व सादे वेश में चक्रमण करते रहे।
विज्ञापन

नगर में एक से बढ़कर एक बनाए गए थे शिवलिंग
बलिया। महाशिवरात्रि पर्व पर नगर के विजय टाकीज रोड, गुदरी बाजार, महावीर घाट रोड, स्टेशन रोड, मालगोदाम रोड सहित अन्य मार्गो पर बाबा भोले नाथ का शिवलिंग बनाया गया था। विजय सिनेमा रोड पर नंदी , बाबा भोलेनाथ की शिवलिंग पर आठ-10 भक्त जलाभिषेक पूरे दिन करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के शिवालयों में गूंजे हर हर महादेव के जयकारे
संवाद न्यूज एजेंसी
बलिया। महाशिवरात्रि पर्व पर नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों में मंगलवार को बाबा भोलेनाथ के भक्तों ने भांग, धतूरा, दूध, बेलपत्र, गंगाजल आदि चढ़ाकर परिवार के सुख समृद्धि की
कामना की। इस दौरान भक्तों ने पूजन अर्चन करने के साथ ही अपने दूध, गंगाजल व रस से रुद्राभिषेक किया। घंट-घडिय़ाल बजाकर हर-हर महादेव के जयकारे लगाए। इससे पूरा वातावरण शिवमय हो गया।

नगर के बालेश्वर मंदिर, गोलारोड स्थित कैलास धाम मंदिर, मिड्ढी स्थित शिव मंदिर चार बजे भोर से ही बाबा के भक्तों का तांता लगा रहा। जहां बाबा के भक्तों ने पूजन अर्चन करना किया। उधर, ग्रामीण क्षेत्र के दिउली स्थित बाबा बालखंडी नाथ, छितौनी स्थित बाबा छितेश्वर नाथ, सहतवार कस्बा स्थित पंच मंदिर, असेगा स्थित शोकहरण नाथ, कारो स्थित कामेश्वर नाथ, कोटवा स्थित बाबा मुक्ति नाथ, रसड़ा स्थित श्रीनाथ व लखनेश्वर डीह, बड़सरी स्थित अवनी नाथ, भड़सर स्थित दु:खहरण नाथ, ब्यासी स्थित हरिहर नाथ, नगवां स्थित नागेश्वर नाथ, इब्राहिमपट्टी स्थित अवभूतेश्वर नाथ, बांसडीह कस्बा स्थित भुटेश्वर व रघुवेश्वर नाथ, थम्हनपुरा स्थित बाबा धर्मेश्वर नाथ मंदिर पर बाबा के भक्तों ने वेलपत्र, भांग, धतूरा, भस्म, चंदन, फूल-माला, प्रसाद आदि चढ़ाकर पूजन-अर्चन कर परिवार के मंगलमय की कामना की। वहीं घंट-घडिय़ाल बजाकर हर-हर महादेव का उद्घोष किया। इससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed