फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   bhojpuri star Pawan Singh appeared in ballia court in divorce with second wife

Pawan Singh News: पवन सिंह की दूसरी पत्नी से सुलह या तलाक? बलिया कोर्ट में पेश हुए भोजपुरी स्टार

Sat, 05 Nov 2022 05:31 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 05 Nov 2022 05:31 PM IST
सार

भोजपुरी गायक और फिल्म स्टार पवन सिंह का दूसरी पत्नी ज्योति सिंह से तलाक का मामला बलिया के परिवार न्यायलय में चल रहा है। ज्योति ने भरण-पोषण के लिए परिवार न्यायालय में वाद दाखिल किया है। शनिवार को पवन सिंह कोर्ट में पेश हुए। 

विज्ञापन
bhojpuri star Pawan Singh appeared in ballia court in divorce with second wife
बलिया कचहरी परिसर में पवन सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपनी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह को तलाक देने को लेकर विवादों में घिरे भोजपुरी लोकगायक व फिल्म अभिनेता पवन सिंह शनिवार को अपने अधिवक्ता के साथ बलिया के परिवार न्यायालय पेश हुए। कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए उन्हें 20 दिसंबर को फिर से पेश होने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


कोर्ट परिसर में पवन सिंह के निजी सुरक्षाकर्मियों ने कुछ देर के लिए असहज स्थिति उत्पन्न कर दी गई थी, जिससे अदालत परिसर के बाहर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा।  अदालती कार्यवाही पूरा होने के बाद कोतवाली पुलिस ने अपनी निगरानी में पवन सिंह को सुरक्षित बाहर निकला।
विज्ञापन


पवन सिंह की दूसरी पत्नी ने मांगे पांच लाख रुपये
इस दौरान उनके समर्थक धक्कामुक्की करते नजर आए। कोर्ट रूम से निकलने के बाद पवन का काफिला गड़हा मंच, भरौली के लिए रवाना हो गया। पवन सिंह की दूसरी पत्नी ज्योति ने भरण-पोषण के लिए परिवार न्यायलय में वाद दाखिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसमें उन्होंने भरण-पोषण के लिए प्रति माह पांच लाख रुपये दिलाने की गुहार न्यायालय से की है। इसी मामले में अदालत ने पवन सिंह को अदालत में हाजिर होने का आदेश दिया था।

चार साल पहले हुई थी शादी

bhojpuri star Pawan Singh appeared in ballia court in divorce with second wife
चार साल पहले हुई थी शादी - फोटो : अमर उजाला

छह मार्च 2018 को भोजपुरी कलाकार पवन सिंह ने बलिया के मिड्ढ़ी निवासी रामबाबू सिंह की पुत्री ज्योति सिंह से परिणय सूत्र में बंधे थे। शादी समारोह जिला मुख्यालय से करीब 15 किमी दूर चितबड़ागांव के एक होटल में आयोजित किया गया था। शादी के लिये पवन सिंह शहर में कई दिनों तक रुके थे।

दोनों के बीच के रिश्तों की दरार तब बाहर आई जब पवन ने बिहार के आरा जिला में पारिवारिक न्यायालय में तलाक की अर्जी दाखिल कर ज्योति को तलाक देने की बात कही। इसके बाद ज्योति ने 22 अप्रैल 2022 को परिवार न्यायालय में भरण-पोषण की अर्जी दाखिल कर दिया।

ज्योति के अधिवक्ता पीयूष सिंह के अनुसार 22 अप्रैल को अर्जी दाखिल होने के बाद कोर्ट ने दो जून को पवन सिंह को पेश होने के लिये नोटिस जारी किया था। लेकिन वह तय  तिथि पर नहीं कोर्ट में पेश नहीं हुए। इसके बाद सात जुलाई और एक अगस्त को नोटिस जारी हुआ, फिर भी वह कोर्ट में उपस्थित नहीं हो सके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed